{"_id":"576999484f1c1b9a60b4911c","slug":"elderly-farmer-killed-by-knockout-on-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग किसान को खेत पर पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग किसान को खेत पर पीटकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बसंतपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे 80 वर्षीय किसान चौधरी प्रीतम सिंह की बेरहमी से पिटाई करके हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से किसान की मौत हुई है। घरवालों ने बेटे से चल रही अहम की लड़ाई में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद हत्यारों की तलाश में छानबीन शुरू हो गई है।
मीरगंज थाने के गंगापार स्थित गांव खमरिया निवासी चौधरी प्रीतम सिंह जाट को गांव बसंतपुर में ससुराल की तीस बीघा जमीन मिली है। उनका एक बेटा भूपेंद्र पैतृक गांव खमरिया में रहता है। दूसरे बेटे नरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। जबकि तीसरा बेटा सुरेंद्र प्रीतम सिंह के पास ननिहाल में रह रहा था। प्रीतम सिंह रोजाना की तरह गन्ने के खेत की रखवाली के लिए सोमवार की रात घर से गए थे। मंगलवार सुबह को देर तक वापस न आने पर परिजन खेत पर पहुंच गए। उसका शव मचान के पास ही पड़ा मिला। किसान के शरीर पर पिटाई के निशान थे। सिर से खून बह रहा था। जिससे साफ हो गया कि हत्यारों ने प्रीतम की पिटाई करके हत्या की है। गुड़गांव निवासी रिश्तेदार चौधरी छोटे सिंह ने बताया कि प्रीतम सिंह बेहद सीधे और नेक इंसान थे। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। जबकि घरवालों का कहना है कि पैतृक गांव खमरिया में रहने वाले प्रीतम के लड़के भूपेंद्र सिंह की बिरादरी के ही कुछ लोगों से अहम की लड़ाई चल रही है। घरवालों ने इसी को लेकर हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हत्या किस वजह से हुई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। सिर में चोट तो बुजुर्ग के मचान के गिरने से भी लग सकती है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
-प्राथमिक जांच में प्रीतम से किसी की दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। सिर में चोट लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर विवेचना कराई जाएगी। इस दौरान जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी-यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन
क्राइम सीन
-बुजुर्ग प्रीतम सिंह जाट शव खेत में मचान के पास चित्त अवस्था में पड़ा था। शव के आसपास की जमीन हल्की नम थी। मृतक के सिर के पीछे चोट से खून बह रहा था। दाहिने कान से खून निकल रहा था।