फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-rickshaw was stolen from loans purchased

कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा और चोरी हो गया

Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw was stolen from loans purchased
E-rickshaw was stolen from loans purchased - फोटो : बरेली, अमर उजाला
जरी का काम चौपट होने पर परिवार को चलाने के लिए मुजम्मिल हुसैन ने जो ई-रिक्शा खरीदा था, वह उसके घर के सामने से ही चोरी हो गया। इससे परिवार में आर्थिक संकट गहराया हुआ है। पीड़ित ने मामले में मुक दमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन

थाना बारादरी के एजाजनगर गौटिया के रहने वाले मुजम्मिल हुसैन ने जरी का काम चौपट होने पर चार महीने पहले उसने परिवार को चलाने के लिए उसने बैंक से 80 हजार रुपये कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीद लिया था। इसमें 43 हजार रुपये अपने पास से लगाए थे। शनिवार की रात को चलाने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा उन्होंने अपने घर के सामने ही चार्जिंग पर लगा दिया था। मुजम्मिल के मुताबिक रात करीब तीन बजे उनका रिक्शा चोरी हो गया। रविवार को सुबह उठकर देखा तो ई-रिक्शा गायब था। उसने आसपास में ई-रिक्शा की तलाश कराई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पीड़ित ने थाना बारादरी पहुंचकर अपना दर्द सुनाकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा लिखकर ई-रिक्शा की तलाश की जाएगी, लेकिन खुद भी लोगों को अपने वाहन का ध्यान रखना चाहिए। बिना ताला लगाए घर से सामने वाहन खड़ा करोगे तो चोरी हो ही जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed