फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to the death of a student drowning in Sharda Dam

चूका स्पॉट घूमने गए छात्र की शारदा डैम में डूबकर मौत

Sun, 14 May 2017 01:37 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 14 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Due to the death of a student drowning in Sharda Dam
Due to the death of a student drowning in Sharda Dam - फोटो : amarujala
दोस्तों के साथ चूका स्पॉट घूमने गए बीकॉम के छात्र 25 वर्षीय कुलदीप सिंह की शारदा सागर डैम में नहाते समय डूब कर मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े चूका स्पॉट के प्राइवेट कर्मचारी ने छात्र को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

बरेली सैटेलाइट के पास स्थित राजीव नगर कॉलोनी के रहने वाले हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह का 25 वर्षीय बेटा कुलदीप सिंह उर्फ विक्रम शनिवार सुबह अपने दोस्त सौरभ, अभिषेक, प्रताप सिंह, नितेश और सुशील के साथ कार में चूका स्पॉट घूमने गया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सभी दोस्त चूका पहुंचने पर सैर सपाटा करने लगे और कैंटीन में खाने पीने के बाद चूका स्थित शारदा सागर डैम में नहाने चले गए। छात्र कुलदीप तैरना नहीं जानता था। बावजूद इसके वह नहाने के दौरान डैम में आगे निकल गया। जबकि दोस्त किनारे पर ही नहाते रह गए। अचानक गहरे पानी में चले जाने से कुलदीप डूबने लगा। उसे डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। शोर सुनकर चूका स्पॉट का एक प्राइवेट कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसकी मदद से बमुश्किल कुलदीप को पानी से बाहर निकाला गया और उसे गाड़ी से सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने छात्र कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कुलदीप के पिता हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह बदायूं में तैनात हैं।
विज्ञापन


पहली बार आए थे चूका 
कुलदीप के दोस्त सौरभ ने बताया कि उन्होंने चूका स्पॉट का काफी नाम सुना था। कई बार यहां आने के लिए प्लानिंग की, लेकिन पहुंच अब पा। शनिवार को पहली बार वह लोग बरेली से चूका पहुंचे। यहां यह दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच गए सुशील और रीतेश 
सीएचसी में गमगीन बैठे अभिषेक ने बताया कि डूबने के समय कुलदीप ने हाथ-पैर चलाकर उनसे मदद मांगी थी। इस दौरान बचाने की कोशिश करने पर सुशील और रीतेश खुद भी डूबने से बाल-बाल गच गए। 


शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। मृतक के पिता हेड कांस्टेबल पद पर बदायूं जनपद में तैनात बताए जा रहे है। छानबीन की जा रही है, परिवारीजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई तय की जा सकेगी। 
- मनोज कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed