फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drag student took Sresham

सरेशाम छात्रा को खींचकर ले गया

Sat, 30 Jan 2016 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 30 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। परा फल बगिया मोहल्ले में पैदल जा रही आठवीं की छात्रा को सरेशाम खींचने की घटना से हड़कंप मच गया। शोर शराबे पर परिवार के लोग पहुंचे तो छात्रा को दरिंदे के चंगुल से बचाया। आरोपी मौका देखकर भाग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने घटना के विरोध में कोतवाली में हंगामा किया तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

 घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे की है। छात्रा अपने घर से पड़ोस में जा रही थी। आरोप है कि नशे में धुत लाल नाम के युवक ने उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया और खाली पड़े घर में ले गया। छात्रा की बहन छत पर खड़ी थी उसने युवक की हरकत देखी तो हल्ला मचा दिया। परिवार के लोग और पड़ोसी दौड़कर बाहर निकले और दंरिदे को पकड़ लिया। उसे कमरे में बंद कर दिया। युवक के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। युवक किसी तरह भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार्रवाई न होती देख छात्रा के घर वाले कोतवाली पहुंच गए। वहां हंगामा करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
नवाबगंज। एक और गांव में किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। डीआईजी आशुतोष कुमार के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचे डीआईजी के सामने अधकटा रब्बानी बेगम के एक ग्रामीण ने बताया कि गांव के ही दानिश और नासिर ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। डीआईजी ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed