फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dog bite

खूंखार कुत्ते ने एक और मासूम को नोंच डाला

Sat, 21 Feb 2015 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Feb 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शीशगढ़ के गांव भुड़ासी निवासी डालचंद का ढाई वर्षीय बेटा विजय शुक्रवार शाम चार बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा था। डालचंद बाजार गए थे और उनकी पत्नी कृष्णा देवी गांव के ही पास किसी काम से गईं थी। इसी दौरान उनके घर के सामने आए लाल रंग के कुत्ते ने बाहर खेल रहे मासूम विजय पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह और सिर पर पंजों से वार किया। सिर से कुछ मांस नोंच डाला। चेहरा भी नोंचा। मासूम की चीख सुनकर इधर से गुजर रहे एक राहगीर ने कुत्ते को ईंट मारकर भगाया। इसी दौरान बाजार से लौटे डालचंद विजय को जिला अस्पताल लेकर आए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
00
पहली बार दिखा गांव में ऐसा कुत्ता
डालचंद ने कहा कि उनकी बेटे की जान बचाने वाले राहगीर ने उन्हें बताया कि जिस कुत्ते को भगाया गया, तरह का लाल रंग का वह कुत्ता पहली बार गांव में दिखा। यह कुत्ता कहीं बाहर से आया है और काफी खूंखार है।
विज्ञापन

00
बच्चे के सिर और चेहरे पर काफी जख्म हैं। उसका उपचार किया जा रहा है। रविवार सुबह रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे।  -डॉ.एसके सक्सेना, इमरजेंसी आफिसर, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed