फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not stay in the wrong way, old debt will be forgiven

गलत फहमी में न रहें, पुराना कर्जा ही माफ होगा

Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Do not stay in the wrong way, old debt will be forgiven
गलत फहमी में न रहें, पुराना कर्जा ही माफ होगा - फोटो : Do not stay in the wrong way, old debt will be forgiven
बरेली सहित यूपी के सभी जिलों के किसान गलत फहमी में न रहें कि अब तक का पूरा फसली ऋण माफ हो जाएगा। आरबीआई गाइड लाइन के अनुसार वही कर्जा माफ हो सकता है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष तक का बकाया है। यानी कि जून 2016 तक का कर्जा ही माफ होगा, इस साल लिया गया कर्जा माफी में शामिल नहीं होगा। मौजूदा फसल का कर्जा माफ करने का कोई प्रावधान नहीं हैं। पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक दिए गए कर्जे की अदायगी अप्रैल मई की फसल की उपज के आधार पर जून तक किसानों को करनी होगी। इस वित्तीय वर्ष  के कर्जे को छोड़कर बाकी के कर्जे का ब्योरा आरबीआई और प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने बरेली सहित सभी जिलों के अफसरों से अलग-अलग मांगा है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव फाइनेंस और आरबीआई की ओर से मांगी गईं जानकारियों को बैंक तथा प्रशासनिक अधिकारी तैयार करने में जुट गए हैं। पिछले साल दिसंबर  में रबी फसल तक 63 हजार किसानों ने 6.77 अरब का कर्जा जिले की बैंकों से लिया था। पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद किसान मान बैठे हैं कि इस साल की रबी फसल के लिए लिया गया कर्जा भी मांग होगा।   
विज्ञापन

शासन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वह अब तक का पूरा कर्जा माफ करेगी या फिर तीन साल पुराने कर्जे की राशि माफ की जाएगी। आरबीआई गाइड लाइन को ध्यान में रखकर शासन स्तर पर कर्ज माफी की कवायद की जा रही है। सरकार पहले फेज में आर्थिक रूप से कमजोर एक एकड़ जमीन वाले किसानों का कर्जा ही माफ करने के मूड में है। हालांकि चुनावी सभाओं में सामान्य तौर पर किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही गई है। नए मंत्रिमंडल को तय करना है कि किसानों के कर्ज माफी का स्वरूप क्या होगा। जिले के किसानों पर 6.77 अरब का कर्ज क्रेडिट कार्ड तथा अन्य माध्यमों से फसल के लिए दिया है। इसमें ट्रैक्टर, ट्राली तथा अन्य उपकरण खरीद को दिए गए 2.87 अरब रुपये का कर्जा शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed