फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM's arrangement for transfer offices changed as Nizam changed

निजाम बदलते ही डीएम ने बदली दफ्तरों की व्यवस्था

Thu, 23 Mar 2017 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 23 Mar 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र सिंह ने सभी अफसरों को  सख्त शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार, बेइमानी, अवैध धन की वसूली जैसे कार्य किसी भी हालत में नही होना चाहिये। खासतौर से बीएसए को निर्देश दिए कि वह  प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति व पढ़ाई की गुणवत्ता सुनिश्चित हो। निर्माण एजेंसी कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। स्कूल और सरकारी दफ्तरों में दफ्तरों में बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। 
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने लापरवाह अफसरों के पेच कसे। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अटैच कर्मचारियों, एक पटल पर कई वर्ष से तैनात कर्मचारियों की सूची विभागों से मांगी है। सफाई कर्मचारी का वेतन प्रधान व पंचायत सेकेट्री के वेरिफिकेशन के बाद निकलेगा। तीन माह से अधिक समय से ड्यूटी से अनुपस्थित कार्मिकों की सूची तलब है। ऐसे कार्यालय जहॉ आम जनता आती है वहॉ उनके बैठने, पीने का पानी, शौचालय की व्यवस्था हो । 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव का सचिव व कोटेदार दो दिन में अपात्रों व छूटे परिवारों की सूची तैयार कर लें ताकि कोई गड़बड़ी न रहे। देहात में राशन की खाली दुकानों को 15 से 20 दिन में खुली बैठक कर प्रस्ताव कराए।  विद्युत चोरी रोकने को  छापामारी के आदेश किए। दिन में बल्ब जलते पाये जाने पर जुर्माना लगेगा। अफसरों को मार्डन इन्फ ारमेशन टेक्नालाजी का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हेडिंग
स्पेशल  मजिस्ट्रेट को 30 मार्च तक आवेदन करें
बरेली।
जनपद न्यायालय में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस पद के लिए 30 मार्च तक जनपद न्यायालय के यहां आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी नाजिर जनपद न्यायाधीश ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed