फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diversion of Sim Geo commotion

जियो सिम की कालाबाजारी पर हंगामा

Fri, 23 Sep 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 23 Sep 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Diversion of Sim Geo commotion
ज‌ियो स‌िम शाप पर लाठीचाजऱ
सिविल लाइंस में रिलायंस शोरूम पर जुटी भीड़ में कुछ लोग सिम ब्लैक करने लगे तो हंगामा हो गया। इससे जाम लग गया। पुलिस पहुंची तो डंडा फटकार कर भीड़ को खदेड़ा गया। बाद में शो रूम बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

मोबाइल फोन कंपनी फोर जी सिम मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इससे रिटेल शोरूम पर पूरे दिन मारामारी होती है। रिटेलर ने बताया कि कंपनी हर दिन दो सौ सिम उपलब्ध कराती है, जबकि लोग दोगुने जमा हो जाते हैं। गुरुवार शाम रतनदीप कांपलेक्स स्थित शोरूम पर महिला और पुरुषों की भीड़ लगी थी। यहां कुछ लोग खुद को अधिकृत प्रतिनिधि बताकर सिम ब्लैक कर रहे थे, उनका कहना था कि उनसे सिम लेने पर लाइन नहीं लगानी होगी। ब्लैक होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस आ गई और भीड़ में ब्लैक कर रहे दो लोग दबोच लिए। इन दोनों ने शोरूम कर्मचारी बताया। पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों से जाने को कहा लेकिन कोई नहीं माना तो डंडा फटकार दिया। लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए।  पुलिस ने सिम वितरण में हो रही अव्यवस्था और मनमानी को रोकने को शोरूम शटर बंद कर हिदायत दी कि जब तक पूरा सामान नहीं हो तब तक काम नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed