फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District jail detainee death

जिला कारागार के बंदी की मौत

Thu, 14 Jul 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 14 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार के 73 साल के बंदी रामस्वरूप की मौत हो गई। परिवार वालों ने जेल प्रशासन को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।  21 मार्च को जीआरपी रेलवे जंक्शन थाने के दरोगा सतेंद्र सिरोही ने हारूनगला स्थित गुप्ता बैंकट हाल से उठाकर राम स्वरूप को आधा किलो स्मैक के साथ जेल भेजा था।  राम स्वरूप के बेटे मुकेश गुप्ता का आरोप है कि इससे पहले जीआरपी ने उठाकर उसके पिता को सुविधा शुल्क लेकर छोड़ दिया था। उन्होंने कोर्ट में वाद दायर करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद जीआरपी समझौता कराने के दबाव बना रही थी। बुधवार को उसके पिता की कोर्ट में तारीख थी। वह कोर्ट नहीं आए, पता लगा कि वह बीमार है। जिला कारागार जाने पर पता लगा कि उसके पिता के पेट में दर्द होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत की खबर आ गई। राम स्वरूप की मौत से उनकी पत्नी राम लली साली रामरखी का बुरा हाल है।  मुके श का कहना है कि जेल प्रशासन की लापरवाही से उसके पिता की मौत हुई है। वह इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग तथा आला अफसरों से करके इंसाफ की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed