{"_id":"58d034164f1c1ba84f1a3080","slug":"diesel-gasoline-game-now-caught-in-storage-after-godchara","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवचरा के बाद अब भंडसर में पकड़ा डीजल-पेट्रोल का खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवचरा के बाद अब भंडसर में पकड़ा डीजल-पेट्रोल का खेल
बरेली
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिन पहले देवचरा स्थित स्नेह कोल्ड स्टोरेज परिसर और एक ढाबे पर नकली पेट्रोल बरामद किए जाने के बाद सोमवार को रिठौरा ब्लाक के भंडसर गांव में एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे ने पेट्रोल, डीजल और यूरिया का जखीरा पकड़ा है। बरामद तेल और खाद को मौके पर सीज कर दिया गया है, बिना लाइसेंस धंधा करने पर कारोबारी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
एसडीएम सदर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने जानकारी दी कि भंडसर में अवैध डीजल, पेट्रोल और यूरिया खाद का कारोबार होता है। लोगों की सूचना पर यहां के नंदकिशोर के घर पर सोमवार शाम पांच बजे एसडीएम की टीम ने छापामारी की। जहां बिना लाइसेंस की दुकान चलती मिली। दुकान से पेट्रोल डीजल के अलावा यूरिया की 70 बोरियां पाई गईं। एसडीएम सदर से नंदकिशोर ने कहा कि वह इसे बेचकर अपना गुजारा करता है, वह नकली पेट्रोल नहीं बेच रहा। साथ ही उसने आरोप लगाया है कि गांव में कई जगह डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा है। एसडीएम का कहना है कि परीक्षण के बाद तेल नकली निकला तो सभी सामान जब्त करके कार्रवाई की जाएगी। उसी समय आपू्र्ति विभाग के एआरओ रामेश्वर प्रसाद, अकील अहमद और कृषि अधिकारी राम तेज यादव को बुलाकर उनके कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ दिन पहले ही रिठौरा में नकली सरसों का तेल पकड़ा गया था। अब पेट्रोलियम पदार्थ और खाद का गोरख धंधा सामने आया है।