फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Depression, suicide by hanging himself in the BJP leader

डिप्रेशन में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 13 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 13 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Depression, suicide by hanging himself in the BJP leader
भाजपा नेता नीरज स‌िंह
भमोरा। इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले भाजपा नेता धीरज सिंह ने मुंह बोली बहन के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक शादी के दिन मंगेतर की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थे। उनकी जेब से तीन अलग-अलग सुसाइड नोट मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना मूसाझाग कौर मझारा गांव निवासी धीरज सिंह तोमर ने बीस साल पहले भमोरा आकर फुफेरे भाई शीशपाल के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और साउंड सर्विस का काम करना शुरू किया था। सामाजिक कामों से जुड़े रहने की वजह से भाजपा ने उन्हें आलमपुर जाफराबाद के मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया था। वर्तमान में धीरज सिंह भमोरा के ही ओमकार शर्मा के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह ओमकार की पत्नी बीना ने बताया कि धीरज ने पूजा-पाठ किया और कमरे में चले गए। कमरा दूसरी मंजिल पर था। मंगलवार की सुबह नौ बजे तक न उनके न उठने के कारण बीना ने देखा तो धीरज का शव फांसी के फंदे पर लटका था। बीना को धीरज ने मुंह बोली बहन बना रखा था। फांसी की फंदा उसी के दुपट्टे का था। बीना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

किसी को कुछ नहीं बताते थे
भाजपा नेता के भाई मोनू और बबलू मां उषा देवी ने बताया की धीरज घर वालों को कभी कुछ बताते थे। बेटे की मौत के बाद से मां का बुरा हाल है। धीरज अपने भाई रंजीत, मोनू और बबलू में तीसरे नंबर का थे। फुफेरे भाई शीशपाल की पत्नी आशा ने बताया सोमवार देर शाम धीरज हमारे पास आए थे। वह अपनी बीमारी को लेकर चिंतित थे। कह रहे थे कि हम ज्यादा दिन के मेहमान नहीं है और भी कई लोगों से वह अपनी मौत की बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सुसाइड नोट की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस
भाजपा नेता की जेब, कमरे और दुकान से तीन अलग-अलग सुसाइड नोट मिले हैं। उन्होंने अपनी भाभी से खाना खाने के लिए झूठ बोलने पर माफी मांगी थी। इसी सुसाइड नोट में मुंहबोली मां और बहन को माफ करने को कहा है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य महाराज सिंह को सूचित करने की बात भी इस सुसाइड नोट में लिखी है। दुकान में काले बैग में एक डायरी में मौत के कारण की बात कही। वहीं कमरे से मिली डायरी में थानाध्यक्ष भमोरा को संबोधित करते हुए किसी पर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात लिखी थी। वहीं दुकान से प्राप्त काले बैग में लाल डायरी में राजपाल शर्मा नाम के व्यक्ति के परेशान करने की बात कही है। उसी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

शादी टलने से थे टेंशन में
 शादी धीरज सिंह तोमर अप्रैल में एक जगह से शादी तय हुई थी। शादी के दिन लड़की की डायरिया के चलते उसकी मौत हो गई थी। 10-12 दिन पहले मेरठ की किसी लड़की से शादी की बात चल रही थी। बताया जाता है उसके खाते में तोमर ने सात हजार रुपये ठग लिए थे। ठगी करने वाले ने धीरज से बात करना बंद कर दी थी। इसकी वजह से उसका तनाव और बढ़ गया था। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य महाराज सिंह मंडल अध्यक्ष रामफूल सिंह चौहान, रामवीर सिंह भदौरिया, शैलेष सक्सेना, नवनीत सिंह आदि नेताओं ने पहुंच कर धीरज की मौत पर शोक जताया। वहीं महाराज सिंह ने बताया धीरज सिंह ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed