{"_id":"57f019974f1c1b565f573ecf","slug":"delhi-was-gang-tppebaji-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का गैंग कर रहा था बरेली में टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली का गैंग कर रहा था बरेली में टप्पेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का गैंग बरेली और आसपास के जिलों में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। फरीदपुर पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास ठगी के 18 हजार रुपये और जेवर बरामद हुए। पूछताछ में दो घटनाओं का खुलासा हुआ।
दो दिन पहले फरीदपुर के गांव सारीपुर निवासी मंगलराम से गैंग ने 18 हजार रुपये ठग लिए थे। एसपीआरए यमुना प्रसाद ने बताया कि छानबीन में पता चला कि दिल्ली का गैंग बरेली और आसपास के जिलों में ठगी और लूट की वारदातें कर रहा है। गैंग को पकड़ने के लिए फरीदपुर सीओ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अख्तर सज्जाद और उनकी टीम को लगाया गया था। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को दबोच लिया। इनमें कमला नेहरू कैंप कीर्ति नगर दिल्ली निवासी विजय राय, वहीं रामजी मेहतो और नगला डेरी रानाजी एन्क्लेव नजफगढ़ दिल्ली का अशोक कुमार गुप्ता हैं। उनके पास नगदी, बेगनआर कार, एक जोड़ी पायजेब, एक मंगलसूत्र, झाले, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गैंग के सदस्य कार में घूमकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। विशेषकर बैंकों के आसपास रहकर लोगों को कागजों की गड्डी थमाकर असली रकम ठग लेते थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों जेल भेज दिया गया।