{"_id":"57e981314f1c1bf90a5755d4","slug":"death-of-rural-wire-line-broke-haitenshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्रामीण की मौत
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
जर्जर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एक ग्रामीण के ऊपर जा गिरा। करंट लगने पर ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई।
कैंट थाना क्षेत्र के गांव उमरसिया का रहने वाला देवेंद्र सोमवार को अपनी धान की फसल में पानी लगा रहा था। उसी समय ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे जा गिरा। टूटा तार देवेंद्र के ऊपर गिया, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसा होते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसकी खबर मिली तो रोते बिलखते परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। कुछ ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का आरोप था कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ। हाइटेंशन लाइन के तार जर्जर होने की शिकायत विभाग के अफसरों से की गई थी, लेकिन पर ध्यान नहीं दिया गया। उधर, उमरसिया में हादसा होने का पता लगने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक पंचनामा की कार्यवाई चहती रही।