{"_id":"58922caa4f1c1bc24ee8166a","slug":"dealers-of-artillery-near-the-big-post-office-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा डाकखाने के पास असलहों का सौदागर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा डाकखाने के पास असलहों का सौदागर गिरफ्तार
बरेली।
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dealers of artillery near the big post office arrested
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने एसपी सिटी की टीम और कोतवाली पुलिस की मदद से बड़ा डाकखाना के पास से असलहों के सौदागर मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अलीगढ़ मेड 25 तमंचे बरामद हुए हैं। शाम करीब सवा पांच बजे रोडवेज से बस से उतरते ही उसे दबोच लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भिजवाया जाएगा।
एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि एसटीएफ के निरीक्षक अजय पाल यादव के साथ उनकी टीम के सिपाही अरुण कुमार, मोबीन खां, याकूब अली और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलकांत शर्मा अवैध असलहों का कारोबार करने वाले पर काम कर रहे थे। बुधवार को सूचना मिली कि थाना सुभाषनगर के शांति बिहार, सिठौरा निवासी मोहर सिंह असलहों की खेप लेकर रोडवेज बस से बरेली आ रहा है। बड़ा डाकखाने के पास टीम ने शाम सवा पांच बजे रोडवेज बस रुकवाकर मोहर सिंह को दबोच लिया। उसके पास प्लास्टिक के थेले में 25 तमंचे मिले। थैले में मोहर सिंह ने तमंचों के ऊपर से पुराना अखबार रख लिया था। 18 तमंचे 315 बोर के थे। जबकि 7 बारह बोर के। पूछताछ में मोहर सिंह ने बताया कि उसके मकान के पास एक महीने पहले हरिओम का व्यक्ति मिला था। उसने उसे अजय कुमार नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। फोन पर बात होने के बाद अजय उसे सिकंदराराऊ(हाथरस) रेलवे स्टेशन पर अवैध असलहों की खेप देकर चला जाता था। यहां लाकर वह इन असलहों को फुटकर में 2 हजार से चार हजार रुपये तक बेच देता था। जबकि उसे अजय एक हजार रुपये से कम में ही अवैध असलहे देता था। बताया जा रहा है कि मोहर सिंह पहले भी चार बार असलहे लाकर बरेली में बेच चुका है। उसके बारे में जांच कराई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे असलहा सप्लाई करने वाला अजय कौन है। उसने अलीगढ़ मेड असलहों को बचाने की फैक्ट्री कहां चला रखी है।