फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cut a four-door silver showroom lakh stolen

शोरूम के चार दरवाजे काटकर आठ लाख की चांदी चोरी

Sat, 31 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 31 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cut a four-door silver showroom lakh stolen
Cut a four-door silver showroom lakh stolen - फोटो : बरेली, अमर उजाला
घनी बस्ती में स्थित आलमगिरीगंज में श्री जी ज्वैलर्स के शोरूम से चोर करीब आठ लाख रुपये की चांदी चोरी कर ले गए। तीसरी मंजिल से चोर गेट का जाल काटने के बाद तीन दरवाजे काटकर नीचे आए और चांदी के शोरूम से करीब आठ किलो चांदी चोरी कर ले गए। सबसे नीचे स्थित सोने के शोरूम तक चोर नहीं पहुंच पाए, जिससे यहां का माल बच गया। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस की साकेत कालोनी निवासी ओमकार रस्तोगी की आलमगिरीगंज स्थित शिवा जी मार्ग पर श्री जी ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकान बंद थी। शुक्रवार सुबह ओमकार रस्तोगी दुकान खोलने पहुंचे तो सोने के शोरूम के ऊपर वाली मंजिल पर स्थित चांदी के शोरूम का गेट टूटा हुआ था और कुछ सामान काउंटर पर बिखरा पड़ा था। काउंटर की दराज के लॉक भी टूटे थे और उनमें से चांदी का सामान साफ था। सिर्फ डिब्बे ही रह गए थे। यह देख सराफ के होश उड़ गए। सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर कोतवाली केके वर्मा के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम, फील्ड यूनिट ने भी छानबीन की। चोर तीसरी मंजिल पर पीछे से चढ़कर आए थे और गेट का जाल काटने के बाद लोहे का दरवाजा काटा। फिर उससे नीचे का दरवाजा काटा और चांदी के शोरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। सराफ ने पुलिस अफसरों को बताया कि चोर करीब बीस लाख रुपये की बीस किलो चांदी जिसकी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खुलासे के प्रयास तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी लगी खुलासे को
चोरी के खुलासे को एसएसपी ने एसपी सिटी, सीओ सिटी की टीम के अलावा क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और इंस्पेक्टर कोतवाली को खुलासे के लिए लगाया है।  

... तो बच्चा चोर को आगे कर शोरूम में घुसे चोर
श्री जी ज्वैलर्स के तीसरी मंजिल के गेट के जाल का थोड़ा सा हिस्सा जिस तरह से काटा गया, इससे साफ हो गया कि चोरों के साथ कोई बच्चा था, जिसे जाल काटकर पहले अंदर भेजा गया और फिर गेट खुलवाकर चोर अंदर घुसे। इसके बाद दो लोहे के दरवाजों का कुछ ही हिस्सा ही काटा गया और फिर बच्चा चोर को अंदर भेजकर अंदर से बंद कुंडी खुलवा दी गई और सभी चोर आसानी से अंदर चले गए और वारदात को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्ट्या घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी तक सराफ ने चोरी गए माल की कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई है। फिर भी हम इसे चोरी की घटना मानकर कार्रवाई कर रहे हैं। खुलासे को टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा। 
जोगेंद्र सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed