फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current merchant's daughter dies of tents

टेंट व्यापारी की बेटी की करंट से मौत

Mon, 09 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 09 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Current merchant's daughter dies of tents
करंट से बच्ची की मौत
बाकरगंज में देर शाम टेंट व्यापारी आठ वर्षीय लड़की की ई रिक्शा की बैट्री चार्जिंग के समय तार से चिपककर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शहर के बाकरगंज निवासी अख्तर का बदायूं के कस्बा उसहैत में टेंट का कारोबार है। रविवार की शाम उसकी आठ वर्षीय बेटी अरीबा घर के बाहर खेल रही थी। वहां पड़ोस शोबी घर के बाहर उनके ई रिक्शा की बैट्री चार्ज हो रही थी। इस दौरान अचानक अरीबा ने अपने दोनों हाथों से चार्जर में जाने वाले दोनों तारों को पकड़ लिया। तार खुले थे, इस दौरान करंट लगने से अरीबा की मौके पर मौत हो गई। अरीबा की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। छह संतानों में वह चौथे नंबर की थी। सूचना मिलने पर बाकरगंज चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर ले ली है। रिपोर्ट दर्ज करके जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed