{"_id":"67880920e749dda0691e7d20de888eaf","slug":"crime-hindi-news-783","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने शस्त्र लाइसेंस की फाइलें वापस की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीएम ने शस्त्र लाइसेंस की फाइलें वापस की
बरेली
Updated Tue, 16 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के 13 लोगों के बरेली के पते पर बनाए गए शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने के लिए भेजी गई पत्रावलियों को कलक्ट्रेट से वापस कर दिया गया है। आरोप है कि इन फाइलों में एसएसपी के स्तर से निरस्त करने की सिफारिश नहीं की गई है। सिर्फ थाना प्रभारी ने अपनी ओर से सिफारिश करके फाइल कलक्ट्रेट को भेज दी गई।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र लिपिक ने इन फाइलों को चेक किया और एडीएम सिटी से वार्ता की कई तो पता चला कि यह गंभीर मामला है। इसीलिए इन फाइलों को वापस कर दिया गया। अब इन फाइलों में एसएसपी की सिफारिश होकर आएगी। इसके अलावा यह भी कहा है कि दो फाइलें भी मिल गईं हैं, जिनका पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जब तक एसएसपी की ओर से निरस्तीकरण की संस्तुति नहीं की जाएगी, तब तक इन पर कार्रवाई नहीं हो सकती। क्योंकि इन लाइसेंसों को बनाने के लिए एसएसपी ने ही सिफारिश की थी। एसएसपी से सिफारिश होने के बाद ही इस मामले में डीएम के स्तर से शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
सेटेलाइट से नकटिया तक के गड्ढे भरे
बरेली। एडीएम सिटी आलोक कुमार ने नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों से कहा है कि वह सेटेलाइट से नकटिया तक की खस्ता हाल सड़क के गड्ढे सही कराएं। इन गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। पिछले सप्ताह एक महिला की वाहन पटलने से मौत हो गई थी। उसी के बाद प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में गंभीर हुए हैं। एडीएम (सिटी) ने कहा कि एक सप्ताह में गड्ढे़ नहीं भरे तो नेशनल हाईवे के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।