{"_id":"54e657305988fa440703154ef65decea","slug":"crime-hindi-news-764","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाहियों की कार को ट्रक से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपाहियों की कार को ट्रक से कुचलने की कोशिश
बरेली
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रोड पर ट्रक चालक ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आए बारादरी थाने के दो सिपाहियों की कार को कुचलने की कोशिश की। सामने से आ रहे ट्रक को देखकर सिपाहियों ने कार एक साइड से ही रोक ली और चीता मोबाइल को बुला लिया। चीता मोबाइल वाले ट्रक चालक को पकड़कर थाने ले गए और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे बारादरी थाने का सिपाही मोनू अपने साथी के साथ सेंट्रो कार में पेट्रोल भरवाने के लिए पीलीभीत रोड स्थित विजय पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक ने कार को कुचलने की कोशिश की। ये देख कर सिपाहियों ने कार को साइड में ही रोक दिया और फोन करके सेटेलाइट बस स्टैंड से चीता मोबाइल को बुला लिया। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया और थाने ले गए।
विज्ञापन