फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एसएसपी आफिस में हंगामा, पांच गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2015 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

कैंट इलाके से अपहृत अफरोज का एक महीने बाद भी सुराग नहीं लगा है। उसकी बाइक फतेहगंज पश्चिमी स्थित रबर फैक्ट्री में पाई गई। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पांच लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया और सोमवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर हंगामा किया। इस पर कैंट पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

कैंट इलाके के ठिरिया निजावतखां के वार्ड नंबर बारह निवासी इकरार का 24 वर्षीय पुत्र अफरोज तीस अप्रैल को सुबह दस बजे गांव उड़ला जागीर स्थित अपनी ससुराल से लापता हो गया था। इकरार ने बताया कि अफरोज को ठिरिया के ही रिजवान आदि ने फोन करके बुलाया था। अफरोज ने जाते समय ये बात अपनी पत्नी को भी बताई थी कि उसे रिजवान, रईस, हसनैन, महबूब, नन्हां जरूरी काम से नकटिया बुला रहे हैं। सप्ताह भर बाद उसकी मोटर साइकिल फतेहगंज पश्चिमी स्थित रबर फैक्ट्री के पास शंखा-अगरास रोड पर मिली। युवक के न मिलने से परिवार के लोग सोमवार को एसएसपी आफिस पहुंचे और पांचों लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया। कार्रवाई के नाम पर पुलिस पर भी दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी रिजवान, रईस, हसनैन, महबूब, नन्हां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



आरोपियों के घर वालों से हुई पुलिस की झड़प
आरोपियों के घर वाले उन्हें देखने के लिए सोमवार को कैंट थाने पहुंचे। यहां एसएसआई सियाराम वर्मा से उनकी झड़प हुई। एसएसआई ने इतना तक कह दिया कि पुलिस ने आरोपियों को एसी में बैठा दिया है, फिर तुम क्यों चिंता कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed