{"_id":"79d9fd471a0b737c5f3b1465bcafb043","slug":"crime-hindi-news-746","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का टायर पंक्चर कर ड्राइवर से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक का टायर पंक्चर कर ड्राइवर से लूट
बरेली
Updated Sat, 06 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में ट्रक का टायर पंक्चर कर बदमाशों ने ड्राइवर से तीन हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भिंड़ौलिया निवासी छोटे ट्रक पदारथपुर निवासी फिरासत का ट्रक चलाते हैं। गांव का ही शकील उसका हेल्पर है। बृहस्पतिवार शाम दोनों गुजरात से शीशा भरकर लौटे और गांव के बाहर पंप पर ट्रक खड़ाकर खाना खाने चले गए। रात बारह बजे वापस लौटकर ट्रक बरेली की ओर लेकर चले तभी नहर के पास अचानक ट्रक का अगला टायर पंक्चर हो गया। छोटे ने ट्रक रोक दिया तो चार-पांच बदमाश आए और उसे बाहर खींच लिया। वे उसे खेतों की ओर ले गए। इस बीच शकील होशियारी से दूसरी साइड से उतरकर भाग निकला। उसने कुछ दूर जाकर मोबाइल से फिरासत को घटना की सूचना दे दी। फिरासत थोड़ी ही देर में पुलिस और गांव के लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गए। इसी बीच बदमाश छोटे को छोड़कर भाग गए। जाते-जाते उसकी जेब में मौजूद तीन हजार रुपये लूट लिए। पुलिस काफी देर तक तलाश करती रही, लेकिन बदमाश नहीं मिले। शुक्रवार सुबह फिरासत की ओर से थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी गई। शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन