{"_id":"33b6f0336ac5b11898b4cffb06f0e33b","slug":"crime-hindi-news-737","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के बाबू का 1.90 लाख भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास भवन के बाबू का 1.90 लाख भरा बैग उड़ाया
बरेली
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन के बाबू का एक लाख 90 हजार रुपये भरा बैग टप्पेबाजी से उड़ा लिया गया। वारदात रामपुर रोड पर किप्स शोरूम के सामने हुई। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
आनंद विहार निवासी मोहम्मद अमीर खां विकास भवन में बाबू हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वे अपनी कार से रामपुर रोड स्थित किप्स शोरूम पर मिठाई लेने पहुंचे। उन्होंने 1.90 लाख रुपये भरा बैग कार में ही छोड़ दिया। मिठाई लेकर वह कार में बैठ ही रहे थे कि एक युवक ने उनसे कहा कि उनकी कार से मोबिल बह रहा है। हैरत में वे उतरे तो बोनट के निचले हिस्से पर काफी मोबिल पड़ा था। उससे कहीं ज्यादा जमीन पर बह रहा था। वह सोच विचार करने लगे। फिर बैग का ध्यान आया। कार में देखा तो बैग गायब था। उनसे मोबिल गिरने की बात कहने वाला युवक भी मौके पर नहीं था। अमीर खां को बड़ा झटका लगा। हालांकि खुद को संभाला और किला थाने में सूचना दी। पुलिस ने आकर काफी देर तक बताये हुलिये के शख्स को खोजा पर वो न मिला। अमीर की तहरीर पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। डॉक्टर सोमेश के साथ इसी तर्ज पर हुई घटना के बाद किला इंस्पेक्टर कमरुल हसन अमीर को साथ लेकर कोतवाली आए। उन्होंने भी आरोपी युवक से पूछताछ की। हालांकि अमीर इस बात की तस्दीक नहीं कर सके कि उनसे हुई वारदात में यही युवक शामिल था।
विज्ञापन