{"_id":"891d4b1b3c65cabc1d80cec72f44cb9b","slug":"crime-hindi-news-735","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमपुर चौधरी में फिर माहौल बिगाड़ने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करमपुर चौधरी में फिर माहौल बिगाड़ने की साजिश
बरेली
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना इज्जत नगर के करमपुर चौधरी गांव का माहौल एक बार फिर खराब करने की कोशिश की गई। मंगलवार की रात को मदरसा जाम-ए-शाह शराफत के गेट पर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी गई। खुराफाती मदरसे की दीवार पर लगा बोर्ड उखाड़ ले गए। सकलैनी सिलसिले के लोगों में घटना से आक्रोश है। नाराज लोगों ने थाने में जाकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
करमपुर चौधरी में 28 मई को जश्ने शाह शराफत के जलसे के दौरान रजवी सिलसिले के लोगों ने सकलैनियों पर पथराव करके जख्मी कर दिया था। पुलिस इस मामले में चार लोगों को जेल भेज चुकी है, लेकिन करमपुर चौधरी के जामा मस्जिद और अजहरी मस्जिद के इमामों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। हालांकि यह दोनों भी पथराव करने में नामजद हैं। इस घटना से दोनों सिलसिलों के बीच खाई बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार की रात को खुराफातियों ने मदरसे के गेट पर लिखा मदरसा जाम-ए-शाह शराफत पर कालिक पोत दी। वे मदरसे की दीवार पर लगा बोर्ड उखाड़कर ले गए। बुधवार की सुबह नौ बजे यह खबर मदरसे के प्रबंधक मौलाना मुहम्मद इस्लाम निवासी बिहार कला के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर मदरसे के गेट पर लगी कालिख को धुलवा दिया। घटना से सक लैनी सिलसिले के लोगों में आक्रोश है। मदरसे के प्रबंधक के साथ पहुंचे हजरत शाह सकलैन एकेडमी के प्रदेश अध्यक्ष लतीफ कुरैशी, मीडिया प्रभारी आफताब सक लैनी, जमीर सकलैनी, मुन्ना सकलैनी आदि करीब 50 लोगों ने थाने में तहरीर दी। प्रबंधक का कहना है कि बोर्ड मिटाने और चोरी करने वालों के नाम हमें पता लग गए हैं। करमपुर चौधरी गांव के आरिफ और नन्का खां ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। आरोप लगाया कि मालूम हुआ है कि मौलाना अदनान रजा खां के कहने पर यह किया गया है। उन्होंने करमपुर चौधरी में भड़काऊ भाषण देकर ग्रामीणों से मदरसे पर कब्जा करने को भी कहा है। मदरसे की छुट्टी चल रही थी, इसलिए मदरसा बंद था। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि मदरसा प्रबंधक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। दोषी होने पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों को व्हाट्सएप से पता चला
शहर में मसलकों और सिलसिलों को बीच तनाव जारी है और थाना इज्जतनगर की पुलिस ने सुबह हुई इस घटना की जानकारी आला अधिकारियों को देना उचित नहीं समझा। करीब दो बजे व्हाट्सएप पर मदरसे का ताला तोड़ कब्जा किए जाने का मैसेज चला तब अधिकारियों को पता चला। एसपी सिटी के आदेश पर चीता मोबाइल पहुंची। फिर एसएसआई नरेश कुमार सिपाहियों के साथ मदरसे पहुंचे। उन्होंने मदरसे के पीछे का इलाका भी देखा।
विज्ञापन
मीडिया के बात करेंगे मुमताज मियां
मीडिया प्रभारी अफताब सकलैनी ने बताया कि जलसे पर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस दिलचस्पी नहीं ले रही है। अधिकारियों ने उनसे जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं किया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे दरगाह के प्रबंधक मुमताज मियां, मुनीफ सकलैनी आदि महमानखाने में पत्रकारों के वार्ता करेंगे।