फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आईजी ने सीओ आंवला का जवाब तलब किया

Thu, 07 May 2015 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 07 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
सिरौली थाने के सिपाही दंगल सिंह और होमगार्ड सतीश ने एक महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईजी विजय सिंह मीना ने सीओ आंवला का जवाब तलब किया है। पूछा है कि पौने दो महीने में सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ जांच पूरी क्यों नहीं हुई। जबकि सात दिन में जांच पूरी होकर रिपोर्ट आ जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

सिरौली के मोहल्ला सईदान की रहने वाली महारानी सिंह ने बताया कि उसका बाइस साल का बेटा जितेंद्र सिंह आल्टो कार किराए पर चलाता है। सात मार्च को दोपहर दो बजे सिरौली थाने के सिपाही दंगल सिंह कार लेकर साथ जितेंद्र सिंह को अपने गांव ले जाने को कहने लगा। जितेंद्र ने लड़की की तबियत खराब होने की बात कहते हुए उससे मना कर दिया था। सिपाही ने मना करते ही जितेंद्र सिंह से गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। दोपहर बाद सिपाही और होमगार्ड शराब पीकर फि र उसके घर पहुंच गए। उन्होंने रायफल की बट से उसके बेचे की पिटाई की। पीड़िता ने आईजी से मुलाकात करके दोनों की शिकायत की तो मामले की जांच सीओ आंवला को दी गई लेकिन अभी तक रिपोर्ट आईजी को नहीं भेजी गई है। बुधवार को महारानी ने फिर से आईजी से सिपाही और होमगार्ड की शिकायत की। बताया कि चार मई को सिपाही और होमगार्ड ने जितेंद्र कु मार को फिर से रास्ते में पकड़ लिया। कहने लगे तेरी मां ने शिकायत वापस नहीं ली तो संगीन धाराओं में बंद कर दिया जाएगा। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ आंवला का जवाब तलब किया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed