एसएसपी आफिस के सिपाही की बेटी लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर इलाके के करगैना निवासी सिपाही एसएसपी आफिस में तैनात हैं। उनकी 22 वर्षीय पुत्री पीलीभीत रोड स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज में बीएड में पढ़ती है। वह सोमवार दोपहर बारह बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली और शाम तक नहीं लौटी। इस पर परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने नाते रिश्तेदारी में सपर्क कर छात्रा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार को छात्रा की मां ने थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छात्रा के मय फोटो से इसकी सूचना डीसीआरबी के माध्यम से सभी थानों में करा दी गई है। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे जंक्शन आदि पर छात्रा के गुमशुदगी का मय फोटो से मजमून चस्पा कराकर उसकी तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि चूंकि छात्रा कोई मोबाइल नहीं चलाती थी और न ही मोबाइल अपने साथ ले गई है। एसओ ने बताया कि छात्रा के बारे में सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।