{"_id":"3eb8e3242c993da01d8189ac92c885c1","slug":"crime-hindi-news-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की प्रेमिका ने घर से निकाल दिया साहब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की प्रेमिका ने घर से निकाल दिया साहब
बरेली
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर के नेकपुर की एक महिला ने अपने सगे भाई की प्रेमिका पर वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से फरियाद की। आरोप लगाया कि उसे उसके दूसरे भाई समेत घर से निकाल दिया है। शिकायत पर एसएसपी ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रामबेटी नाम की महिला ने बताया कि उनकी मां ने 1981 में एक मकान खरीदा था। इसका आधा भाग अपने नाम और दूसरा भाग उसके बड़े भाई के नाम खरीदा था। वह अपने छोटे भाई के साथ मां के नाम वाले हिस्से में कई साल से रह रही है। शादी के बाद पति भी यहीं रहने लगे हैं। रामबेटी के मुताबिक उसका बड़ा भाई गलत संगत में पड़ गया था। इस बीच एक महिला से उसके संबंध हो गए। अब वह महिला भाई की पत्नी के तौर पर उसके घर में रह रही है। महिला ने अपनी बहन को भी यहां बुला लिया है। उसे और उसके छोटे भाई को इन लोगों ने उसके हिस्से से भी निकाल दिया है और पूरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। घर की ओर आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसओ जेपी यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर गई पर आरोपी नहीं मिले।