फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गर्भवती महिला को जिंदा जला दिया

Fri, 01 May 2015 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 01 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज इलाके के ढकिया गांव में ससुराल वालों पर गर्भवती महिला को जिंदा जला दिया। मृत्यु पूर्व एसओ को दिए बयान और पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पति से झगड़ा होने पर महिला ने खुद आग लगाई थी।
विज्ञापन

करीब साल भर पहले शाहबाद (रामपुर) थाना क्षेत्र के मिलक गुलाम अली गांव के महेंद्र ने अपनी बेटी राजंत्री का विवाह अलीगंज इलाके के ढकिया गांव के जुगेंद्र से किया था। महेंद्र के मुताबिक उसने अपनी सामर्थ के अनुसार शादी में खर्च किया था मगर इससे राजंत्री के घर वाले खुश नहीं थे। उन्होंने शादी के कुछ दिन बाद ही भैंस और बाइक की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि महेंद्र मांग पूरी नहीं कर पा तो राजंत्री के साथ मारपीट की जाने लगी। इसका पता लगने पर महेंद्र और कई रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह ससुरालियों ने केरोसिन डालकर राजंत्री को जला दिया। उन्हें इसकी सूचना गांव के व्यक्ति ने फोन करके दी। महेंद्र परिवार वालों के साथ ढकिया पहुंचे तो उनकी बेटी झुलसी हालात में पड़ी तड़प रही थी। उसके ससुराल वाले घर से फरार थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राजंत्री ने दम तोड़ दिया। वह पांच माह की गर्भवती थी। पिता का आरोप है कि राजंत्री को जलाने में पति जुगेंद्र, ससुर अमर सिंह, सास भगवान देई और तहेरे जेठ विनोद शामिल हैं। एसओ राजेश यादव ने बताया कि पिता महेंद्र की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सुबह पति से हुआ था झगड़ा
पड़ोसियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जुगेंद्र पड़ोस के गांव अपने मित्र की शादी में गया था। वहां जाने को राजंत्री मना किया था। इसी पर दोनों में झगड़ा हुआ। जुगेंद्र के घर से जाने के बाद राजंत्री ने खुद को आग लगा ली। चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर राजंत्री को बाहर निकाला और आग बुझाई मगर तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे तड़पती रही
राजंत्री सुबह 8.30 बजे जली थी। उसे अस्पताल ले जाने को घर वाले वाहन का इंतजाम कर रहे थे। इसी बीच मायके वाले पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों के बीच तनातनी होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई, जिससे ससुराल वाले भाग गए। दोपहर को 12.30 बजे महिला को अस्पताल भिजवाया। इस बीच राजंत्री घर में पड़ी तड़पती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed