फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दोस्तों को बचाने के लिए गढ़ ली कहानी

Tue, 21 Apr 2015 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Apr 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
होटल में गैंगरेप करने कामुख्य आरोपी हरिकेश शर्मा उर्फ शिवम पुलिस के हाथ लगने के बाद हवालात पहुंचा तो अपने दोस्तों को बचाने के चक्कर में नई कहानी गढ़ता रहा। उसका कहना था कि वह छात्रा को बचपन से जानता है। पांच महीने पहले छात्रा से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने दोस्ती करने का दोष भी छात्रा पर ही मढ़ दिया। कहने लगा कि छात्रा ने उसे फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद फेसबुक पर ही उसने अपना फोन नंबर उसे दे दिया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी यह तो मान ही चुका था कि इस दुष्कृत्य में उस पर कार्रवाई तय है, इसलिए वह दोस्तों को बचाने की जुगत में पुलिस के सामने कहानी गढ़ता रहा। उसने कहा कि छात्रा से फोन पर बात शुरू होने के बाद हम दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। वह अक्सर छात्रा केघर पर रात को मिलने पहुंच जाता था। हरिकेश शर्र्मा ने छोटू नाम के युवक से भी छात्रा का नाम जोड़कर उसके चरित्र पर अंगुली उठाने की कोशिश की। हालांकि जिस तरह वह कहानी बता रहा था, पुलिस को उस पर जरा भी यकीन नहीं हो रहा था।हरिकेश का कहना था कि एक महीने पहले उसने छात्रा से बात करनी बंद कर दी थी। वह दोस्त शिवम और सचिन को भी जानती थी। उसने उनके फोन नंबर पर बात करके मिलवाने के लिए कहना शुरू कर दिया। आरोपी की कहानी के मुताबिक छात्रा ेको एक सप्ताह पहले उसने  हरे रंग का मोबाइल फोन भी दिया था लेकिन पुलिस की अब तक की छानबीन में ऐसा कुछ नहीं मिला है। आरोपी अपने दोस्तों को बचाने को बलात्कार करने का जुर्म कुबूल कर रहा है। उसका कहना है कि वह छात्रा से प्यार करता है। पुलिस के हवालात में डाले जाने के बाद मुख्य आरोपी ने छात्रा से शादी की पेशकश भी पुलिस के सामने रख दी, लेकिन उसके दोस्त होटल में क्या करने गए थे इसका जवाब उसके पास नहीं है। सवाल यह उठ रहा था कि छात्र से दोस्ती थी, दो दोस्तों के बीच उसे होटल के कमरे में बुलाने का क्या मतलब था। दोस्तों को बुलाने का मतलब ही नीयत खराब थी।  

विज्ञापन


अय्याशी के अड्डे बनते जा रहे हैं होटल
बरेली। हरिकेश शर्मा उर्फ शिवम ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 का प्रवेश पत्र की फोटो काफी आईडी के तौर पर देकर आर्य समाज होटल की तीसरी मंजिल पर कमरा ले लिया। इस कमरे में तीन लोगों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया और साफ निकल गए। होटल प्रबंधक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। किसी की जान जाए या इज्जत उन्हें तो अपने कमरे के किराए से मतलब है। यह अकेला होटल नहीं है, इसी तरह के और भी होटल हैं, जो अय्याशी के अड्डे बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के प्रबंधक बसंत कुमार के मुताबिक रविवार को सवा तीन बजे हरिकेश उनके पास आया। आईडी देने के बाद उसने चार सौ रुपये किराया लेकर कमरा दे दिया। दस मिनट बाद लड़की आई और उसके कमरे में चली गई। इसके बाद का उन्हें कुछ नहीं मालूम। शाम सवा छह बजे कमरे से नीचे आते हुए उसने लड़की समेत चार लोगों को देखा था। यानी हरिकेश के साथ उसके दोस्त शिवम और सचिन भी कमरे में ही थे। छात्रा को हरिकेश की प्रेमिका ही मान लिया जाए तो उसने अपने दोस्तों को कमरे में क्यों बुलाया? वह छात्रा के साथ उसकी इच्छा से शारीरिक संबंध बना रहा था तो दोस्त क्या करने आए थे? इन सवालों का जवाब न तो हरिकेश के पास है और न ही होटल मालिक के पास। कुल मिलाकर बात यह है कि होटल मालिक और हरिकेश दोनों ही एक-दूसरे को बचाने के लिए अपने-अपने हिसाब से कहानी गढ़ रहे हैं लेकिन बच कोई नहीं पाएगा। दोनों के खिलाफ ही कार्रवाई होना तय है। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि कई होटलों में इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं। होटल मालिक के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।


बचा दिए जाते हैं होटल वाले
केस-1
थाना सुभाषनगर इलाके में दो फौजियों ने एक होटल में लड़की के साथ गैंगरेप किया था। मामले में मुकदमा लिखने के बाद तत्कालीन एसओ ने समझौता कराने के बाद मुकदमा समाप्त करा दिया। समझौते में आरोपी फौजियों को दो सगी बहनों से शादी करनी पड़ी थी। होटल वाले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
केस-2जंक्शन से बहलाकर लाने के बाद खुद को रेलवे का ड्राइवर बताने वाले राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने पीलीभीत की महिला को एक होटल में हवस का शिकार बना लिया था। आरोपी जेल में है, लेकिन होटल वाले के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
केस-3
इज्जतनगर की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर एयरफोर्स के जवान ने शादी का नाटक करके होटल में ही कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने मामले में रेप की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया, लेकिन पुलिस ने होटल वाले को बचा दिया।

कई बार बदली गई तहरीर
केस को मजबूत करने के लिए छात्रा के परिवार वालों ने कई बार तहरीर बदलकर लिखवाई। बयान तो आरोपी और वादी के परिवार दोनों ही तरफ से बदले जा रहे थे। होटल वाला जहां 400 रुपये में कमरा देने का बात कर रहा था। वहीं मुख्य आरोपी का कहना था कि उसने 600 रुपये में कमरा किराए पर दिया है। इसी तरह हरिकेश के दोस्त शिवम और सचिन खुद को बेगुनाह बताते तो रहे, लेकिन वह होटल में करने क्या गए थे इस सवाल पर उनकी बोतली बंद हो जाती थी।


वर्जन------
छात्रा के गैंगरेप के मामले में होटल प्रबंधक की भूमिका भी संदिग्ध है। इस मामले में दो चीजें देखी जाएंगी। हरिकेश शर्मा को कमरा सुविधा देने के लिए दिया गया था कस्टमर समझकर। कस्टमर समझकर कमरा दिया तो नाबालिग लड़की उसके कमरे में कैसे चली गई। सुविधा के लिए कमरा दिया गया तो कब से होटल में यह गैर कानूनी काम हो रहा है। होटल प्रबंधक को सुबह ग्यारह बजे उन्होंने अपने ऑफिस में तलब किया है। आरोप सिद्ध होने पर उसके खिलाफ षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में 120 बी के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रा के साथ मारपीट का मेडिकल अभी हो पाया है। रेप के आरोपों की जांच मंगलवार को होगी- राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed