फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आखिर देवर के आंसुओं से पसीज गया भाभी का दिल

Thu, 09 Apr 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 09 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को थाना कैं ट में पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाने वाले देवर को उसकी भाभी ने माफ कर दिया। इसके बाद उसने अपना मेडिकल कराने के इनकार करते हुए यह भी लिखकर दे दिया कि उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ है। पुलिस बृहस्पतिवार को महिला के कोर्ट में कलमबंद बयान कराएगी। उसके बयान के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बदायूं रोड पर रहने वाली एक महिला ने पांच महीने पहले कोर्ट के आदेश के जरिये अपने छोटे देवर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखाया था। पुलिस महिला का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसका बयान कराने के लिए तलाशती रही लेकिन वह नहीं मिली। दो दिन पहले महिला अचानक अफसरों से मिलकर विवेचक के पास पहुंची तो वह आरोपी को उठा लाए।  विवेचक ने महिला को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा तो उसने इनकार कर दिया। इस पर महिला सिपाही उसे बैरंग लौटा लाईं। महिला थाने आई तो देवर उसके पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। कहने लगा भाभी मुझे माफ कर दो, जेल मत भिजवाओ। मेरे छोटे-छोटे बच्चे भूखों मर जाएंगे। उसने पट्टे में मिली जमीन में से एक बीघा जमीन भी उसे दे देने का वायदा किया। महिला को विवेचक ने बुधवार को फिर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा तो उसने डॉक्टरों से मना करते हुए यह लिखकर दे दिया कि उसके साथ किसी ने बलात्कार नहीं किया है। विवेचक राजू राव ने बताया कि महिला की आरोपी ने गांव में पिटाई कर दी थी। वह इसी बात पर गुस्सा थी। देवर के माफी मांगने पर उसने उसे माफ कर दिया लेकिन वह कोर्ट में पीड़िता का बयान कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed