{"_id":"0095055260b8ba919d9c5299bfaaa7da","slug":"crime-hindi-news-434","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की शरण में जा रहा हिस्ट्रीशीटर पाताराम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद की शरण में जा रहा हिस्ट्रीशीटर पाताराम गिरफ्तार
बरेली
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकाउंटर के डर से ग्रामीणों के साथ अपनी फरियाद लेकर सांसद के पास जा रहे हिस्ट्रीशीटर पाताराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख वह ट्राली से कूदकर भाग निकला था, लेकिन उसे खेत में दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उसके पास से एक तमंचा और तेरह ग्राम स्मैक बरामद हुई है। वह घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
कैंट इलाके के गांव बभिया निवासी पाताराम हिस्ट्रीशीटर है। उसकी बाइक बुधवार शाम पास के ही गांव दुबरा के सत्यपाल से टकरा गई थी। सत्यपाल आदि ने पाताराम को पीट दिया था। मारपीट और सिर में चोट लगने से गुस्साया पाताराम आधा दर्जन साथियों के साथ दुबरा गांव पहुंचा और सत्यपाल व लक्ष्मण सिंह के घर करीब आधा घंटा फायरिंग की। लक्ष्मण सिंह ने पाताराम और उसके साथी बंटी आदि के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पाताराम के घर दबिश भी दी। पाताराम को आशंका हुई कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। इसीलिए वह शुक्रवार सुबह दस बजे गांव के करीब 12 लोगों को ट्रैक्टर ट्राली में बैठाकर एक सांसद के पास जा रहा था। सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट रामवीर सिंह यादव और बभिया चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने पुलिस के साथ उसकी घेराबंदी की तो पाताराम ट्रैक्टर ट्राली से कूदकर खेत में भागा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जानलेवा हमले और दो मारपीट के मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर पाताराम के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और तेरह ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन
किसी ने बदमाशी भी की तो उसका भी होगा यही हाल
गांव के पास से पाताराम को पकड़ने के बाद पुलिस उसे बभिया गांव के अंदर ले गई। पाताराम को पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया गया और कहा गया कि अगर किसी और ने इस तरह बदमाशी की तो उसका भी यही हाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अब जगपाल यादव है अगला निशाना
इंस्पेक्टर रामवीर ने कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को तय कर लिया था कि अब पाताराम को पकड़ेंगे नहीं तो थाना छोड़ देंगे। पाताराम को तो पकड़ लिया और अब दूसरे हिस्ट्रीशीटर जगपाल यादव उनका अगला निशाना है। यही दो बदमाश पुलिस की टेंशन बने हैं।
पाताराम की क्राइम हिस्ट्री
थाना अपराध संख्या धारा
फरीदपुर 889/7 392, 411
कोतवाली 268/7 307
कोतवाली 269/7 25 आर्म्स एक्ट
कैंट 660/9 60 एक्साइज एक्ट
कैंट 1661/9 60 एक्साइज एक्ट
कैंट 1921/11 398, 40
कैंट 1922/11 25 आर्म्स एक्ट
कैंट 2136/11 10 जी
कैंट 2211/11 3 (1) गुंडा एक्ट
कैंट 2214/11 147, 148, 149, 364, 504
कैंट 1096/12 457, 380, 411
कैंट 1342/13 307, 386
कैंट 02/14 8/18 एनडीपीएस
कैंट 154/14 363, 366 पाक्सो एक्ट
कैंट 270/14 363, 366
कैंट 125/15 452, 307
वर्जन---
हिस्ट्रीशीटर पाताराम घर में घुसकर जानलेवा हमले में वांछित था। उसका अदालत से एक अन्य मामले में गैर जमानती वारंट भी जारी था। शुक्रवार को वह ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से किसी सांसद से एनकाउंटर की आशंका पर शिकायत करने जा रहा था कि उसे पकड़ लिया गया। -रामवीर सिंह यादव, इंस्पेक्टर कैंट
00
बाइक टकराने पर मेरा सत्यपाल से झगड़ा हो गया था। उसने रिपोर्ट लिखा दी। मुझे डर था कि पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देगी। इसलिए ग्रामीणों ने कहा चलो इस बात को सांसद के सामने रखते हैं, इसलिए मैं उनके पास जा रहा था और पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।
हिस्ट्रीशीटर पाताराम