दरोगा का भाई चला रहा है सट्टे का कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच पर सट्टे लगने की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी विकास सक्सेना ने इज्जतनगर के आईबीआरआई, वीर सावरकर नगर, सन सिटी विस्तार, राजेंद्रनगर, कुतुबखाना, जनकपुरी, आलमगीरीगंज, शहामतगंज के रबड़ी टोला आदि इलाकों में छापामारी की। इनमें एक स्थान ऐसा है, जहां दरोगा के भाई का आईपीएल के सट्टे का बड़ा कारोबार है, लेकिन वहां भी पुलिस को कुछ नहीं मिल पाया। पुलिस के पहुंचने से पहले की सटोरियों का सामान सिमटा हुआ मिला। छापामारी की सूचना लीक हो जाती थी। पुराने शहर में भारत की जीत पर जिन लोगों दांव लगाए थे, वह हार गए।