छह साल की बच्ची से दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी इलाके की रहने वाली बच्ची दो दिन पहले अपनी मां के साथ देवरनियां थाना क्षेत्र के बैकर शाहपुर गांव में अपनी मौसेरी बहन की शादी में गई थी। बुधवार रात 11 बजे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। बच्ची दूसरे बच्चों के साथ डीजे पर डांस कर रही थी। अचानक उसके गायब होने पर हल्ला मचा तो बच्ची की तलाश शुरू हुई। कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को बैकर नंदा के कृष्णपाल के साथ देखा गया था। रिश्तेदार बच्ची को ढूंढने लगे। गांव से सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में बच्ची बेसुध मिली। उसके कपड़े फटे हुए और शरीर से खून बह रहा था। रात में ही लोग बच्ची को लेकर देवरनियां थाने पहुंच गए। पिता की तहरीर पर कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिला अस्पताल में डॉ. सीमा अग्रवाल और अन्य डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया। डाक्टरों के मुताबिक बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है, चोट के कई निशान भी शरीर पर पाए गए हैं।
एसओ सतीश यादव ने बताया कि आरोपी कृष्णपाल की पत्नी मर चुकी है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की वह शादी भी कर चुका है। पीड़ित बच्ची की ननिहाल कृष्णपाल के गांव में है। इस नाते वह बच्ची का रिश्ते में मामा लगता है। ननिहाल में आने-जाने से कृष्णपाल को बच्ची पहचानती थी। एसओ ने बताया कि आरोपी भागने के प्रयास में था, उसे रिछा रोड पर रेलवे स्टेशन के नजदीक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का परिवार फरार है और मकान में ताला लगा हुआ है।
दस रुपये का नोट दिखा रहा था
बताया जा रहा है कि आरोपी डीजे में डांस कर रही लड़कियों को दस रुपये का नोट दिखा रहा था। दस साल की बच्ची को उसने 10 रुपये का नोट दिखाकर अपने पास बुलाया था मगर वह वापस आ गई। इसके बाद छह साल की बच्ची को अपने जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का भेद खोलने में दस साल की बेटी ने मदद की।