फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

रंगदारी न देने पर डेयरी मालिक को गोली मारी

Tue, 24 Mar 2015 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 24 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला सुर्खा बानखाना में मोहल्ले के ही युवक ने बीस हजार रुपये की रंगदारी देने का विरोध करने पर डेयरी मालिक संजय यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते पुलिस फोर्स मौके की तरफ दौड़ गई। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने भी मौके का मुआयना किया। दोनों के बीच सट्टे की खाईबाड़ी का विवाद भी बताया जा रहा है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुर्खा बानखाना निवासी तीन वर्षीय संजय यादव और उनके बड़े भाई कमल यादव अपनी दूध की डेयरी में बैठे थे। कमल का आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के ही रिजबान, रज्जाक समेत सात-आठ लड़के उनकी डेयरी में पहुंचकर संजय से बीस हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली संजय की पीठ में लग गई। उसने किसी तरह जान बचाई। शोर मचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पांच दिन पहले भी उन्होंने रंगदारी देने का विरोध करने पर डेयरी में तोड़फोड़ कर दी थी। हमलावर करीब एक महीने से रंगदारी मांग रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रेमनगर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को फौरन ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने भी घटना स्थल का मुआयना करके पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिश्रित आबादी होने की वजह से मौके पर पुलिस बैठा दी गई है। संजय और रिजबान में सट्टे की खाईबाड़ी को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका है। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि गोली मारने का आरोपी संजय का दोस्त बताया जा रहा है। चकल्लस में आरोपी ने संजय को गोली मारी है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।    

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed