{"_id":"87cc38008151531561784b695c8a4b05","slug":"crime-hindi-news-366","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मा की शांति के नाम पर छह लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मा की शांति के नाम पर छह लाख ठगे
बरेली
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की मौत के सदमे में डूबे चावल कारोबारी और उनकी पत्नी को उनके ही रिश्तेदारों ने ठग लिया। तंत्र विद्या से बेटी की आत्मा की शांति का झांसा देकर दंपति से छह लाख रुपये ऐंठ लिए। बारादरी थाने में तहरीर दे दी गई है।
बारादरी इलाके के फाल्तूनगंज निवासी चावल कारोबारी भूपेंद्र नाथ ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री मनी की चार साल पहले मौत हो गई थी। तब से दोनों सदमे में थे। सहारे के लिए नीलम ने अपने ममेरे भाई और उसके पुत्र की मदद ली। दोनों ने बेटी की आत्म की शांति के लिए तंत्र विद्या की बात कही। भूपेंद्र का आरोप है कि तंत्र विद्या के नाम पर पिता-पुत्र ने उनकी पत्नी से बाइस अक्तूबर 2014 को 50 हजार, 10 नवंबर को 50 हजार और 25 नवंबर को 50 हजार के अलावा करीब साढे़ चार लाख के जेवर ले लिया। ठगी का अहसास होने पर रकम और जेवर वापस मांगा तो दोनों झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।