{"_id":"c62187fbf1c67a39f370707058fecd96","slug":"crime-hindi-news-365","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक की टक्कर से ट्रक से टकराया युवक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा मैजिक की टक्कर से ट्रक से टकराया युवक, मौत
बरेली
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला छावनी निवासी 18 वर्षीय अरविंद कुमार किला पुल के पास हेयर कटिंग की
विज्ञापन
दुकान पर काम करता था। दिन में साढ़े ग्यारह बजे वह नेशनल हाईवे पर स्थित
पेट्रोल पंप के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए सड़क किनारे जा रहा
था। इसी दौरान रामपुर की साइड से शोरूम से नया निकाला गया टाटा मैजिक वाहन
तेज गति से इधर आया और अरविंद को जोरदार टक्कर मारी। अरविंद उछल कर सड़क
किनारे खराब खड़े ट्रक से जा टकराया। ट्रक से उसका सिर टकराया और ऊपर से
टाटा मैजिक ने उसे कुचल दिया। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टाटा
मैजिक छोड़कर भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। अरविंद का शव जिला अस्पताल
लाया गया। साथ ही टाटा मैजिक और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और
चालक की तलाश शुरू कर दी गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे अरविंद के शव
पर उसकी मां लक्ष्मी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य दहाड़ें मारकर रो रहे
थे।