{"_id":"660babfe4492f1436702a52b2a6e1616","slug":"crime-hindi-news-310","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने चार साल के मासूम को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदरों ने चार साल के मासूम को मार डाला
बरेली
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और देहात इलाके में बंदरों का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब छत पर खेल रहे चार साल के बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली। बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
नगर के समीपवर्ती गांव दलीनवादा के राजेश यादव का चार साल का बेटा लालू शुक्रवार सुबह छत पर गया था। अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार पर घर वाले छत पर गए तो लालू लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा था। बंदरों ने उसकी गर्दन पर हमला कर सांस की नली को काट लिया था। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि बुधवार को भी शाहपुर बनियान गांव में बंदरों ने हमला कर ओमकार के आठ साल के बेटे शनि को घायल कर दिया था। अरुण मिश्रा, सतेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता और अनूप आदि ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन