फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चौदह को ही बरेली आ जाएंगे डीजीपी

Fri, 13 Mar 2015 01:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के डीजीपी एके जैन का 14 मार्च को बरेली आना तय हो गया है। 15 मार्च को वह यहां कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा करेंगे। इसके मद्देनजर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शासन से आए प्रोग्राम के मुताबिक डीजीपी 14 मार्च की शाम को बरेली पहुंच रहे हैं। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद वह अगले दिन बरेली रेंज की कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह बदायूं के जैन मंदिर जाएंगे। वहां से शाहजहांपुर पहुंच कर अफसरों की बैठक लेंगे और फिर लखनऊ चले जाएंगे। तैयारियों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को एसएसपी धर्मवीर यादव ने अपने कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक करके पुराने मामले निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जघन्य अपराध के मामलों का अलग से ब्योरा बनाने को कहा। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का डाटा सबके पास होना चाहिए। चर्चित मामलों को ठीक से समझकर उसकी डिटेल अपने पास रख लें। महिला उत्पीड़न के मामलों को किसी ही हाल में लंबित नहीं रहने दिया जाए। इस मौके पर एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा, एसपी ट्रैफिक ओपी यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार, सीओ द्वितीय मुकुल कुमार द्विवेदी, सीओ तृतीय असित श्रीवास्तव, सीओ चतुर्थ स्नेहलता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed