फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

...और थाने में ही तान दिया रिवाल्वर

Thu, 12 Mar 2015 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 12 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
उप्र हज कमेटी के सदस्य और कबीना मंत्री आजम खां के करीबी माने जाने वाले सरफराज वली खां की पत्नी फरहत जहां के नाम आवंटित शत्रु संपत्ति के तहत आने आने वाले मकान में बगैर इजाजत निर्माण कराए जाने पर थाना बारादरी में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि शिकायत करने वाले पर सरफराज वली खां के बेटे ने थाने में ही रिवाल्वर तान दिया। दरोगाओं ने किसी तरह बीच-बचाव किया। शिकायतकर्ता की ओर से इस मामले में सरफराज वली के बेटों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कांकरटोला में रहने वाले अजीम उल्ला खां के घर के सामने मकान नंबर ईबी-11 है जो शत्रु संपत्ति है और सरफराज वली खां की पत्नी के नाम आवंटित है। अजीम उल्ला खां ने एडीएम से शिकायत की कि यह संपत्ति बंटवारे के समय पाकिस्तान चली गईं अकबरी बेगम पत्नी नजीर मोहम्मद ने छोड़ी थी। सूफी टोला के एहवाने फरहत (पुराना शहर) निवासी सरफराज वली खां इस मकान को गिराकर बगैर इजाजत नया निर्माण करा रहे हैं। इस शिकायत पर एडीएम ने सीओ थर्ड को बिना इजाजत शत्रु संपत्ति पर किए जा रहे निर्माण को तत्काल रुकवाने का निर्देश दिया था। सीओ के निर्देश पर थाना बारादरी पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद शिकायत कर्ता थाने पहुंचा तो सरफराज वली और उनके बेटे सैफ वली खां और भतीजा पिंटू उर्फ मुस्तफा भी थाने आ गए। यहां दोनों पक्षों में थाने में ही नोकझोंक होने लगी। अजीम उल्ला का आरोप है कि सैफ वली खां ने उसके ऊपर थाने में ही अपना लाइसेंसी रिवाल्वर तान दिया। इस पर थाने में हंगामा खड़ा हो गया। दरोगाओं ने किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत किया। अजीम उल्ला ने घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मुकदमा लिखने की गुहार लगाई है। सीओ थर्ड असित श्रीवास्तव ने बताया कि एडीएम के आदेश पर उन्होंने शत्रु संपत्ति पर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। थाने में क्या हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली। इंस्पेक्टर ने काम रुकवाने के बाद उन्हें बता दिया था। शिकायत करने वाले पर थाने में रिवाल्वर तानने की उन्हें जानकारी नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन



शत्रु संपत्ति 1982 से मेरी पत्नी के नाम आवंटित है। इस मकान के सामने अजीम उल्ला खां रहते हैं जो उस पर कब्जा करना चाहते हैं। तीन दिन पहले अजीम उल्ला और उसके साथियों ने उसकी दीवार गिरा दी। मकान में रहने वाले कारीगरों ने आकर बताया तो हमने दीवार बनवानी शुरू कर दी। पुलिस आई तो पता लगा कि अजीम उल्ला ने अधिकारियों को गुमराह करके निर्माण रुकवाने का आदेश करा रखा है। अजीम उल्ला और उसके साथी गुंडई खुद करते हैं और थाने में रिवाल्वर तानने का आरोप मेरे बेटे पर लगा रहे हैं। यह आरोप सरासर गलत है। - सरफराज वली खां, सदस्य , उत्तर प्रदेश हज कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed