फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

होली पर बानखाना में बवाल

Sun, 08 Mar 2015 02:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 08 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
होली से एक दिन पहले राम बारात के दौरान बानखाना में बवाल होते-होते बच गया था लेकिन शुक्रवार को होली के हुड़दंग में फिर वही कहानी दुहरा दो गई।कार पर फेंका गया रंग धार्मिक स्थल के सामने बिखरने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। कुछ लोगों ने तो हथियार भी लहरा दिए। पथराव में कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों ही पक्षों के दो युवक घायल हो गए। एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने भीड़ पर लाठियां फटकार कर स्थिति पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला बानखाना में शुक्रवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे 40-50 हुरियारों की टोली मोहल्ले में रंग खेल रही थी। यह टोली एक धार्मिक स्थल के सामने पहुंची ही थी कि उसी वक्त दूसरे समुदाय का एक परिवार कार से गुजरा। हुरियारों ने कार पर रंग डाला तो वह धार्मिक स्थल के सामने भी बिखर गया। यह देख दूसरे समुदाय के लोग आमने आ गए और दोनों समुदायों के लोगों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधा घंटा तक पथराव और बवाल होता रहा। कुछ लोग हथियार लहराने लगे और कार के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। पथराव में बानखाना निवासी विजय शर्मा और दूसरे पक्ष का मुन्ना घायल हो गए। विजय को गंभीर चोट लगी। उसके सिर और पैरों में पत्थर लगे। इसी दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, सीओ प्रथम और इंस्पेक्टर आदि पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ कर स्थिति पर काबू पा लिया। पुलिस ने विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विजय की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। उधर, शनिवार को विजय के पुत्र कमल दत्त शर्मा ने सरफराज, आदिल, कलीम आदि के खिलाफ थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि दूसरे समुदाय केे कुछ युवक विजय को खींचकर गली में लगे गए और ईंट पत्थर व लाठी डंडे मारकर जान से मारने की कोशिश की।  
विज्ञापन

00
दोनों पक्षों ने मिलकर साफ किया सड़क से रंग
मामला शांत हो जाने के बाद धार्मिक स्थल के सामने बिखरा रंग दोनों पक्षों ने साफ किया। पानी डालकर सड़क की धुलाई भी की गई। इसके बाद पुलिस के पहरे में यहां नमाज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मुझे गली में खींचकर ले गए थे कुछ लड़के
जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती विजय शर्मा ने बताया कि वह घर के सामने बैठा था। इसी दौरान हुरियारों की टोली आई और दूसरे समुदाय के लोगों से उनका झगड़ा होने लगा। तभी सरफराज, आदि, कलीम आदि चार पांच लड़के उसे खींचकर गली में ले गए और उसकी पिटाई की।  
00
शिवरात्रि पर भी हुआ था झगड़ा
मोहल्ले वालों का कहना है कि दूसरे समुदाय के लोग त्योहार के दौरान धार्मिक स्थल के सामने से गुजरने पर ऐतराज जताते हैं। इसी वजह से शिवरात्रि पर भी झगड़ा हुआ था लेकिन कुछ संभ्रांत लोगों ने मामला शांत कर दिया।
00
रंग डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में विजय घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई। अब मौके पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर

दुकान बंद कर भागे दुकानदार
शुक्रवार रात में अफवाह फैली कि जिला अस्पताल में भर्ती विजय के साथ अनहोनी हुई है। ये सुनकर बानखाना, सैलानी, कोहाड़ापीर आदि में दुकानदार बवाल की डर से दुकानें बंद कर भाग गए। लोग भी सच्चाई जानने के लिए इधर उधर संपर्क करने लगे। आधी रात को विजय की सलामती की पुष्टि होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

जसौली और स्वालेनगर में भी गरमाया माहौल
बरेली। प्रेमनगर के बानखाना के अलावा होली के दिन दूसरे समुदाय पर रंग डालने को लेकर जसौली और स्वालेनगर में भी माहौल गरमाया लेकिन पुलिस ने स्थिति पर काबू कर लिया।
किला इलाके के स्वालेनगर निवासी कल्लू पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उस समय रंग डाल दिया, जब वह नमाज पढ़ने जा रहा था। विरोध करने पर कल्लू, उसके भाई और पत्नी को पीटकर घायल कर दिया गया। जानकारी पर तुरंत पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। इसके  अलावा जसौली के शारिक उर्फ पप्पू पर दूसरे समुदाय के युवक ने रंग डाल दिया जिससे यहां भी माहौल बिगड़ने की नौबत आ गई। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद ईंट-पत्थर भी फेंके जाने लगे। यहां भी पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर कंट्रोल कर लिया।

00
इमाम को कपड़े दिलवाकर निपटाया विवाद

सुभाषनगर इलाके के करेली निवासी शादाब मस्जिद में इमाम हैं। होली का रंग समाप्त होने के बाद वह करेली से शुक्रवार दो बजे कोतवाली इलाके के मोहल्ला सौदागरान में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने आ रहे थे। उनके साथ मदरसे में पढ़ने वाला रिजवान हुसैन अंसारी भी था। चौपुला चौराहे से निकलते ही बीकानेर के सामने हुड़दंग मचा रहे हुरियारों ने दोनों को घेर लिया और रंग डालकर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। ये देख इधर से गुजरे कुछ लोगों ने दोनों को बचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल शक्ति सिंह ने दोनों को नए कपड़े दिलवा कर विवाद शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed