फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

होली हुड़दंग में चार घरों से लाखों उड़ा ले गए चोर

Fri, 06 Mar 2015 12:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 06 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में जहां पुलिस शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों से निपटने में लगी हुई है, वहीं चोरों ने बंद चार मकान के ताले तोड़ दिए और लाखों का माल समेट ले गए। जानकारी पर आए गृहस्वामियों ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

कैंट के बरकलीगंज निवासी निरंजन लाल सेना से रिटायर्ड फौजी हैं। उनका पुत्र प्रदीप मेरठ में स्टेट बैंक में क्लर्क है और वहीं पर रहता है। होली के सिलसिले में पिछले दिनों निरंजन लाल और उनकी पत्नी बेटे के पास मेरठ गए हुए थे। उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया और काफी सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देख निरंजन लाल को फोन पर सूचना दी तो वह देर शाम बरेली लौटे। उन्होंने बताया कि चोर घर से 25 हजार रुपये नकद, सोने का हार, अंगूठी, पायन, चांदी की मूर्ति समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसकी तहरीर कैंट थाने में दे दी गई है। इसके अलावा सीबीगंज के सर्वोदय नगर निवासी महेश कुमार होली के सिलसिले में अपने फरीदपुर इलाके के गांव ढकनी गए हुए हैं। यहां बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने महेश के ही पड़ोसी राम किशन और बबलू के बंद पड़े मकान के ताले भी तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर लौटे गृहस्वामियों ने घटना की तहरीर सीबीगंज थाने में दी है। तीनों घरों से करीब 40 हजार नकदी समेत साढे़ चार लाख रुपये संपत्ति चोरी जाने का आंकलन लगाया गया है। पुलिस घटनाओं की छानबीन में लग गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed