शोहदों ने छेड़ा तो ट्रेन से कूद पड़े मामा-भांजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक युवक की बड़ी बहन असम के मारगेटा में ब्याही है। बहन मानसिक रूप से कमजोर है तो बहनोई शराबी। इनकी किशोरवय बेटी वहां परेशान हाल थी। जानकारी मिली तो मामा बहन के घर पहुंच गया। वह वहां से भांजी को साथ लेकर घर लौट रहा था। मामा-भांजी ने अवध-आसाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद तक का टिकट लिया था। बीच में कुछ शोहदों ने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले मामा ने भांजी को अपर बर्थ पर भेजकर झगड़ा टालने की कोशिश की। शोहदे नहीं माने तो कोच बदल लिया। इतने पर भी शरारत जारी रही तो मुसाफिरों की मदद से उनसे भिड़ गया। स्थिति न संभली तो बरेली जंक्शन पर गाड़ी धीमी होते ही भांजी को लेकर कूद गया। आरपीएफ ने शोहदों को तलाशने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच ट्रेन चलने लगी। मामा- भांजी के नाम पते तस्दीक करने के बाद रुद्रपुर में इनके घरवालों को सूचना दी गई। वहां से घर वाले आकर इनको ले गए। इंस्पेक्टर नरेंद्र गंगवार ने बताया कि मामा-भांजी ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।