फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crackdown on miscreants firing of home

बदमाशों ने घर में धावा बोलकर की फायरिंग

Thu, 16 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 16 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
थाना किला के लाइन पार मोहल्ला स्वालेनगर में रहने वाले ठेले वाले के घर मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार वालों से मारपीट का विरोध करने पर गृहस्वामी की पत्नी के सिर पर तमंचे की बट से हमला करके जख्मी कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला स्वालेनगर निवासी कुंवरपाल सिंह भुट्टे का ठेला लगाकर परिवार पालते हैं। मंगलवार की रात को कुंवरपाल सिंह अपने बेटे अमित के साथ आंगन में सो रहे थे। उनके दो कमरे पक्के बने हैं, लेकिन बाउंड्रीवाल नहीं है। कमरों में पत्नी मीरा देवी के अलावा मेहमानी में आई साले की पत्नी सोई हुई थी। दिन में साला रामपाल सिंह भी था। शाम को वह सतीपुर स्थित अपने मकान में चला गया था। इसी बीच दो बजे के बाद 7-8 नकाबपोशों ने कुंवर पाल सिंह के घर धावा बोल दिया। उन्होंने सबसे पहले आंगन में सो रहे कुंवरपाल और उनके बेटे को तमंचों के बल पर कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। पिता-पुत्र को गन प्वाइंट पर लेकर उन्होंने मीरा से माल निकालने को कहा। इस पर मीरा ने हाथ खड़े कर दिए। कहने लगी उनके पास कुछ है ही नहीं। तुम्हें जो मिल जाए ले जाओ। एक बदमाश ने मीरा की भाभी की तरफ हाथ बढ़ाया तो उसने विरोध कर दिया। इससे गुस्सा बदमाश ने मीरा के सिर में तमंचे की वट मारकर जख्मी कर दिया। करीब आधा घंटा कुंवरपाल सिंह के घर रहकर बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए। घटना के बाद कुंवरपाल और उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर मोइन अंजुम को घटना की जानकारी दी। उन्होंने 100 नंबर पर फोन करके कंट्रोल को बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन बदमाशों के बारे में सुराग नहीं मिल पाया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि लूटपाट नहीं हुई है। बदमाश आए थे। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।     
विज्ञापन


खाना खाने की जिद करते रहे बदमाश
-कुंवरपाल सिंह के घर में आए बदमाशों ने मीरा देवी से कहा कि लूटपाट के लिए अच्छा घर बताओ। हिस्सा तुम्हें भी मिलेगा। इस पर मीरा ने कह दिया कि हमारे इलाके में लूटपाट करने लायक कोई घर ही नहीं है। यहां तो गरीब परिवारों के घर हैं। रोजाना मजदूरी करके लाने के बाद ही लोगों के चूल्हे जलते हैं। बदमाशों ने मीरा से खाना खिलाने की भी जिद की, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed