फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin marriage retracted

रिश्ते का भाई शादी से मुकर गया

Mon, 22 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

छह साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला रिश्ते के भाई ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस जांच करने पहुंच गई। लड़की ने पोल खुलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने से मना कर दिया। रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक लड़की ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर बताया कि छह साल से उसके मोहल्ले में ही रहने वाले लड़के से संबंध हैं। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध भी बनाता रहा। अब शादी से इनकार कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने लड़की की बात सुनने के बाद चौकी आवास विकास के प्रभारी तुषार त्यागी को मामले की जांच करने के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने लड़की को चौकी पहुंचने को कहा तो नहीं पहुंची। इस पर वह खुद ही सिपाही लेकर लड़की के पते पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर लड़की उनसे बात करने को ही तैयार नहीं हुई। छानबीन के दौरान पता लगा कि लड़की अपने मामा के साथ रहती है। मामा उसकी शादी की बात कर रहे थे। जबकि वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने रिश्ते के भाई से शादी करना चाहती है। रविवार को दूसरी जगह रिश्ता होने की सुगबुगाहट सुनकर वह प्रेमी के पास गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे गुस्सा होकर वह थाने आई थी। बाद में मामा से मसला बैठकर निपटाने का वादा करने पर कार्रवाई करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed