फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Court of Inquiry commences against military officer in bribe case

रिश्वत मामले में सैन्य अधिकारी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू

Tue, 10 Oct 2017 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सेना के अस्पताल में जवानों को छुट्टी और क्वार्टर एलॉटमेंट जैसे कामों के लिए उनसे पैसे मांगने के आरोपी सैन्य अधिकारी के खिलाफ जवानों की शिकायत पर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू हो गई है। सोमवार को इस मामले में जवानों से पूछताछ की गई। घूस लेने के कथित मामले में सैन्य अधिकारी का साथ देने के आरोपी दो जवानों को भी छुट्टी से बुला लिया गया है। 
विज्ञापन

जिन जवानों से पैसे की मांग की गई है वे पहले तो गुपचुप शिकायतें कर रहे थे लेकिन अब सैन्य अधिकारी के विरोध में सामने आ गए हैं। जांच करने आई टीम को इन जवानों ने बयान दिए। सूत्रों के मुताबिक इस बीच आरोपी सैन्य अधिकारी को दो माह की छुट्टी पर भेज दिया गया है ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सके। इसके अलावा उसके साथ लगे दो सिपाहियों को छुट्टी से वापस पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनाें सिपाहियों के बैंक अकाउंट भी चेक किए गए हैं जिसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अन्य जवानों ने किया है। जवानाें ने अमर उजाला को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सेना में रिश्वत को काफी समय से बर्दाश्त किया जा रहा था, लेकिन अब सभी जवानाें ने हिम्मत जुटा ली है और वे जांच अधिकारियों के सामने चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed