फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable slaps Bjp women leader

भाजपा महिला नेता को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, चौकी पर हंगामा   

Wed, 14 Feb 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Constable slaps Bjp women leader
BJP leaders in Police station
एक खाली प्लाट में अराजक तत्वों के शराब पीने को लेकर शुरू हुए विवाद में नकटिया चौकी पर तैनात सिपाही विपिन चौहान और भाजपा महिला नेता ज्योति मिश्रा के बीच मारपीट हो गई। भाजपा जिला मंत्री के आरोप हैं कि सिपाही ने अभद्रता करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। जिसकी प्रतिक्रिया में उन्होंने सिपाही को थप्पड़ मारा था। सिपाही चौकी छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन

ज्योति के समर्थन में आए भाजपाइयों ने चौकी पर हंगामा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर और सीओ सिटी कुलदीप कुमार भी नकटिया चौकी पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से फोन पर बात करके सिपाही के सस्पेंड और गिरफ्तारी की मांग की। देर रात भाजपा महिला नेता की तहरीर पर कैंट थाने में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी में एक खाली प्लाट पर धर्मेंद्र उर्फ कलुआ सहित कुछ अन्य लड़कों के शराब पीने को लेकर सैन्यकर्मी दिनेश पाल सिंह के परिवार से विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट हो गई। जिसमें धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी 100 पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को नकटिया चौकी पर लाई। दिनेश पाल की तरफ से ज्योति मिश्रा पैरवी के लिए चौकी पहुंची। सिपाही विपिन के मुताबिक ज्योति मिश्रा ने चौकी पर आते ही उसको डांटना शुरू कर दिया था। बात बढ़ने पर उन्होंने थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद उसने भी महिला नेता को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद चौकी पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ प्रथम को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed