{"_id":"5772d58e4f1c1b0f3e79b24a","slug":"congress-leader-s-nephew-killed-after-being-crushed-by-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर कांग्रेस नेता के भतीजे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से कुचलकर कांग्रेस नेता के भतीजे की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता अमजद सलीम के 21 वर्षीय भतीजे को ट्रांसपोर्ट नगर में एक डंपर ने कुचल दिया। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। बिथरीचैनपुर थाना में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूफी टोला निवासी कांग्रेस नेता अमजद सलीम के भाई अब्दुल मोईन की टीपीनगर में भारत डिस्पोजल नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि बेटा अजहर (21) दुकान पर बैठा हुआ था। सुबह ग्यारह बजे दुकान के काम से बाइक पर सवार होकर दुकान से निकला। ट्रांसपोर्ट नगर में तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार अजहर को टक्कर मार दी। आसपास के लोग जब तक युवक को बचाने पहुंचे चालक डंपर छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल की जेब से मोबाइल निकालकर एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पिता व परिजनों ने पहुंचकर उसे एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोपहर दो बजे युवक ने दम तोड़ दिया। बेटे की अचानक मौत से घर में मातम छा गया है। युवक की मौत पर कई कांग्रेस नेता शोक संवेदना देने पहुंचे।
विज्ञापन