{"_id":"57cf1f424f1c1b2556318772","slug":"commercial-officer-s-son-slip-suicide-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर अधिकारी के बेटे ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्यकर अधिकारी के बेटे ने ट्रेन से कटकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी नगर के पास रहने वाले वाणिज्यकर अधिकारी (टीटीओ) के बेटे ने ट्रेन से कटकर जा दे दी। उसकी लाश इज्जतनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की रेल लाइन पर पड़ी मिली। उसने सुसाइड क्यों किया इस बारे में घर वाले कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। हालांकि नजदीकी लोग नौकरी को लेकर मानसिक तनाव में रहने की बात कह रहे हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रेन नंबर 05309 बरेली सिटी-लालकुआं एक्सप्रेस इज्जतनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। जीआरपी के मुताबिक घटनास्थल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह ट्रेन रुकने पर प्लेटफार्म के दूसरी तरफ से पीछे वाली बोगी के नीचे लेट गया होगा। ट्रेन छूटने पर युवक के दो टुकड़े हो गए। सिटी स्टेशन जीआरपी एसओ रोहनलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेब में मिले मोबाइल से फोन करने पर पता चला कि मृतक इज्जतनगर इलाके में कर्मचारी नगर रोड चित्रगुप्त मंदिर के पास रहने वाले वाणिज्यकर अधिकारी रामबाबू का छोटा बेटा 24 वर्षीय कुशल सक्सेना उर्फ लाली था। कुछ ही देर में रोते बिलखते परिवार वाले भी मौके पर जा पहुंचे।
बड़े भाई अभिनव सक्सेना ने बताया कि लाली बीएससी करने के बाद नोएडा में एसएससी की कोचिंग कर रहा था। रक्षाबंधन पर घर आया था, जिसके बाद नोएडा नहीं गया। सोमवार शाम 7.30 बजे लाली खाना खाने के बाद घर की छत पर टहलने चला गया। इसके बाद वह किस वक्त घर से निकल गया कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल घर में रखा था, लेकिन वह घर का मोबाइल ले गया था। रात में साढ़े आठ बजे लाली के मोबाइल पर घर के नंबर से फोन पहुंचा, जिसे बहन रेनू ने रिसीव किया। फोन जीआरपी के एक सिपाही ने किया था। उसी ने घटना के बारे में बताया। अभिनव ने बताया कि लाली को कोई परेशानी थी उसने कभी घर में नहीं बताया। उसने सुसाइड क्यों किया परिजनों को नहीं मालूम। कुछ नजदीकी लोगों के मुताबिक काफी कोशिश करने के बावजूद अभी तक लाली को नौकरी नहीं मिल पाई थी। इसी को लेकर वह मानसिक तनाव में रहता था।
खुशियां भरे घर में मचा कोहराम
चार दिन पहले ही रामबाबू का वाणिज्यकर आफीसर के पद पर प्रमोशन हुआ था। इससे घर में खुशियों भरा माहौल था। सोमवार शाम उन्होंने साथियों को पार्टी भी दी थी। लाली की मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।