फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold store owner shot surrounded, beaten Bton of pistol

कोल्ड स्टोर स्वामी को घेरकर गोली मारी, तमंचे की बटों से पीटा

Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cold store owner shot surrounded, beaten Bton of pistol
Cold store owner shot surrounded, beaten Bton of pistol - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान बाइक का पहिया लगने पर हुए विवाद का चौकी में समझौता चल रहा था, इसी दौरान कुछ ही कदम दूर पर दुकान पर सामान लेने जा रहे छात्र के तहेेरे भाई को तीन लोगों ने घेरकर गोली मार दी। यही नहीं तमंचों की बटों से उसका सिर भी फोड़ दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी राहुल मौर्या का कोल्ड स्टोर है। राहुल का चचेरा भाई तुषार बुधवार शाम के समय कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान बाइक का पहिया इधर खड़े एक युवक के लग गया। इसको लेकर विवाद हो गया। युवक और उसके साथियों ने तुषार की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर घरवालों ने इसकी शिकायत बिहारीपुर पुलिस चौकी में की। पुलिस रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में समझौते की बात कर रही थी। इसी दौरान तुषार का भाई राहुल कुछ ही दूर स्थित किशोर बाजार में दुकान से कुछ सामान लेने चल दिया, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। तीनों के हाथ में एक एक तमंचा था। राहुल की तमंचे की बटों से पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया और पीट में एक गोली मारी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। हमला करने वाले भाग गए। जानकारी पर पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली केके शर्मा ने बताया कि राहुल पर उसके चचेरे भाई तुषार से हुए झगड़े को लेकर हमला बोला गया है। जानकारी करने पर राहुल ने हमला करने में अंकित और दो अन्य युवकों के नाम बताए हैं। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed