{"_id":"56a78019a720a8850458beb9f0120915","slug":"co-was-now-examining-the-house-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारादरी में अब सीओ का ही घर खंगाल लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारादरी में अब सीओ का ही घर खंगाल लिया
बरेली
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गोल्डन ग्रीन पार्क में सीओ यशवीर सिंह के घर से लाखों का माल उड़ा लिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ग्रीन पार्क 66-ए, सेक्टर बी निवासी यशवीर सिंह बांदा में सीओ हैं। 22 जनवरी को उनका परिवार बाहर गया था। घर पर ताला लगा लगा था। चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर में घुस आए। अलमारी का लॉक तोड़ने के बाद उसमें रखे 45 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन आदि लाखों का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दरवाजे का लॉक तोड़ने के बाद चौखट भी उखाड़ दी। रविवार को लौटीं सीओ की पत्नी नीलम तोमर ने चोरी की घटना की तहरीर बारादरी थाने में दी। इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि सीओ के घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बता दें कि बारादरी में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात संजय नगर में रामा स्वीट्स हाउस से हजारों रुपये की चोरी हुई थी। इससे पहले भी कई बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस खुलासा करना तो दूर चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
...तो नहीं मिल रहा दमदार दरोगा
बारादरी थाने को दमदार दरोगा की जरूरत है। एक समय था, जब बारादरी में सिलसिलेवार तरीके से अपराध हो रहा था। सुरेश शर्मा नगर के ट्रिपल मर्डर के अलावा, कॉलोनी के ही इंजीनियर योगेश्वर सिंह और उनकी पत्नी की हत्या के बाद डकैती जैसी संगीन वारदातें हुईं। कई चोरी भी हुई थीं। जोगी नवादा चौकी इंचार्ज रहे दरोगा गजेंद्र त्यागी ने पंखिया गिरोह पर काम करके डबल मर्डर समेत कई घटनाएं खोली थीं। इसके इनाम में कप्तान ने उन्हें सिरौली थाने की कमान सौंपी थी। सिरौली में पोस्टिंग हो जाने के बाद भी गजेंद्र त्यागी ने पंखिया बदमाशों का पीछा नहीं छोड़ा था। वह मेरठ में कुख्यात बदमाश की तलाश में दबिश देने गए थे, जहां उन पर हमला तक हुआ था।