फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clue robbers , burglars made ​​a panic

डकैतों का सुराग नहीं, चोरों ने मचाया आतंक

Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Clue robbers , burglars made a panic
चाोरी
डकैतों का सुराग नहीं, चोरों ने मचाया आतंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। थाना इज्जतनगर इलाके की सैनिक कॉलोनी गली नंबर एक निवासी समाज कल्याण विभाग के रिटायर स्टेनो सुरेश कुमार शर्मा के घर डकैती करने वाले बदमाशों का पुलिस चौथे दिन भी पता नहीं लगा पाई है। इसी बीच चोरी की तीन घटनाएं हो गईं। चोरों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।


मठ लक्ष्मीपुर में साढ़े तीन लाख की चोरी 
बरेेली। थाना इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर में रहने वाले राम निवास कश्यप के घर में घुसकर चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत साढ़े तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ित ने मुकदमा लिखाने को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।   
विज्ञापन

मठ लक्ष्मीपुर में रहने वाले राम निवास कश्यप ने बताया कि उसके मकान में काम चल रहा है। इसके लिए वह बैंक से शुक्रवार को ही डेढ़ लाख रुपये निकाल कर लाया था। इसी दिन रात को चोर उनके घर में घुस आए। वह गर्मी की वजह से परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। इसी बीच चोर कमरे में घुसकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी और आठ तोले सोने-चांदी के चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह करीब छह बजे रामनिवास जागे तो घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं। मकान का निर्माण कार्य भी रुक गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
फौजी के घर के ताले तोड़कर चोरी
बरेली। इज्जतनगर इलाके के मुंशीनगर में फौजी कमल किशोर के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। 
फौजी कमल किशोर का दो मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल पर वह खुद रहते हैं। इन दिनों पंजाब में तैनाती होने की वजह से कभी-कभार उनका घर आना होता है। आठ दिसंबर को फौजी ने नीचे के हिस्से में रहने वाले किराएदार से मकान खाली कराकर आगरा के दो लड़कों को रख दिया था। शुक्रवार की रात को फौजी का रिश्तेदार अतुल कुमार मकान पर ही था। इस दौरान आधी रात के बाद चोर फौजी के घर में घुस गए। वह घर के ताले तोड़कर माल समेट रहे थे। इस बीच अतुल ने कंट्रोल रूम को बता दिया। सूचना पर बैरियर वन चौकी इंचार्ज धर्मेेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। इस पर चोर भाग गए। पुलिस के मुताबिक चोरी में माल कितना गया, इसके बारे में फौजी के आने पर मालूम हो पाएगा। 


अधिशासी अभियंता के घर से लाखों का माल साफ 
बरेली। थाना इज्जतनगर के आशुतोष सिटी में रहने वाले अधिशासी अभियंता लखीम चंद के घर के ताले तोड़कर चोर हजारों का माल समेट ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बुलंदशहर के रहने वाले लखीम चंद का पत्नी के साथ आशुतोष सिटी में रहते हैं। नौकरी के  सिलसिले में उनका बाहर आना-जाना लगा रहता है। उनकी पत्नी शाहजहांपुर में नौकरी करती हैं। 30 जून की उनकी पत्नी शाहजहांपुर गई थीं। वह भी बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोर तोल तोड़कर उनके घर में घुस आए। चोर उनके घर से लाखों रुपये का माल समेट ले गए। अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed