फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City thieves and freebooters , where keepers

शहर चोरों और लुटेरों के हवाले, कहां हैं रखवाले

Wed, 13 Jan 2016 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात तोड़ डाले पांच दुकानों के ताले
विज्ञापन

बरेली। चोरों ने इज्जतनगर इलाके में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के पास स्थित डाल चंद के गौरव मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ दिया। यहां से 35 हजार की नगदी और दवाइयां चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर इज्जतनगर थाने में दी गई है।
बारादरी इलाके में संजयनगर के सतीश चंद्र गुप्ता की कांकर टोला में मिठाई की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर गल्ले में रखे 25 हजार रुपये और मिठाई उठा ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सतीश को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने भी बारादरी थाने में तहरीर दी है। स्टेडियम रोड स्थित गिरीश कुमार गुप्ता के साईं मेडिकल स्टोर का भी शटर काटा गया। यहां से 70 हजार रुपये नगद और हजारों रुपये की दवाइयां चोरी कर ले गए। पास में ही स्थित बंटी के किराना स्टोर के ताले काटकर चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में इस्लामिया मार्केट के पास लाल एंड संस की दुकान का शटर काटकर चोर पांच हजार की नगदी और काफी सामान समेट ले गए। दुकान मालिक योगेश कुमार ने मंगलवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर चोरों को खदेड़ा
बरेली। राजेंद्र नगर स्थित गुप्ता चौराहे पर सुशील कुमार की किराना की दुकान का भी रात तीन बजे ताला तोड़ दिया। दुकान के सामने स्थित खंडेलवाल कोठी में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने आहट होने पर आवाज दी तो चोरों ने फायरिंग कर दी। जवाब में गार्डों ने भी फायरिंग की। इससे घबराए बाइक सवार चोर भाग निकले। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे सुशील कुमार ने बताया कि दुकान से कोई सामान नहीं गया है।
............................
 रिवाल्वर तानकर दुकानदार को लूटा

बरेली। दिल्ली से दुकान का सामान लेकर लौट रहे दुकानदार को तीन बदमाशों ने असलहों के बल पर सोमवार रात मुन्ना खां के नीम के पास लूट लिया। पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना बारादरी पहुंचा मगर पुलिस ने उसे टरका दिया।
पुराना शहर के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी आरिफ अहमद खां की सैलानी के बाजार में सलमा गिफ्ट सेंटर के नाम से दुकान है। सोमवार रात करीब दो बजे वह दिल्ली से दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। तीन बदमाशों ने मुन्ना खां के नीम के पास उन्हें रोक लिया। एक ने उनके कंधे पर बंदूक रख दी। दूसरे ने रिवाल्वर और तीसरे ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरिफ की जेब से मोबाइल और 4500 रुपये निकाल लिए। इसमें से कुछ नोट छीनाझपटी में फंस गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के आसिफ खां और गोपाल आदि भी आ गए मगर तब तक बदमाश सामान छोड़कर भाग गए। आरिफ 2.25 बजे बारादरी थाने पहुंचे। चीता मोबाइल के सिपाही घटनास्थल पर गए मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मोबाइल सर्विलांस पर लगवाने की बात कहकर पुलिस ने उसे टरका दिया। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरिफ के मुताबिक बदमाशों में से एक करीब 25 साल का छोटे कद का है। दूसरे की उम्र करीब 35 साल है, वह काले रंग का है। तीसरे की उम्र करीब 60 साल है, उसका रंग गौरा लग रहा था।

......................
बिजलीघर के गार्ड को बंधक बनाकर लूटा
बरेली। थाना सुभाषनगर के सिठौरा गांव के बिजलीघर के सुरक्षा गार्ड सूरजपाल को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट लिया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है। थाना बिथरी चैनपुर के कचौली गांव के सूरजभान सिठौरा के निर्माणाधीन सबस्टेशन पर सुरक्षा गार्ड है। सूरजभान के मुताबिक रात करीब एक बजे छह नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर उसे बंधक बना लिया। वह उसकी साइकिल, मोबाइल, गैस सिलेंडर और नगदी लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। इससे पहले भी यहां से बदमाश ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए हैं।  कार्यवाहक थाना प्रभारी मृदुल कांत शुक्ला ने बताया कि उनके पास घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed